कंबाइन हार्वेस्टर एक बड़ी कृषि मशीन है, जिसका इस्तेमाल गेहूं, मक्का, सोयाबीन और अन्य अनाज जैसी फसलों की कटाई के लिए किया जाता है।
यह एक मशीन में कई अलग-अलग कार्यों को जोड़ती है, जिसमें कटाई, थ्रेसिंग और अनाज की सफाई शामिल है।
कंबाइन हार्वेस्टर को आम तौर पर ट्रैक्टर द्वारा खींचा जाता है और इसके आगे एक कटिंग प्लेटफॉर्म होता है जो फसलों के डंठलों को काटता है और उन्हें मशीन में डालता है। कंबाइन के अंदर, एक थ्रेसिंग ड्रम अनाज को भूसे से अलग करता है।
जॉन डियर कंपनी का डब्ल्यू-70 ग्रीन हार्वेस्टर काफी लोकप्रिय है। इसमें कटर बार की चौड़ाई 14 फीट है। इसमें टर्बो चेंज इंजन आता है। इसमें 4 सिलेंडर लगे हुए हैं।
इस हार्वेस्टर से धान, गेहूं, सोयाबीन, क्लस्टर बीन, मटर, काला चना, सूरजमुखी, धनिया, सरसों की फसल की कटाई और सफाई का कार्य आसानी से किया जा सकता है।
ये भी पढ़े: अप्रैल माह में किए जाने वाले महत्वपूर्ण कृषि कार्य
प्रीत कंपनी के 7 तरह के कंबाइन हार्वेस्टर किसानों के लिए बाजार में उपलब्ध हैं। इसमें प्रीत कंबाइन हार्वेस्टर का मॉडल 987 मल्टीक्रॉप हार्वेस्टर की श्रेणी में आता है।
इसमें सिलेंडरों की संख्या 6 और कटर बार की चौड़ाई 14 फीट तक है। प्रीत का यह कंबाइन हार्वेस्टर मॉडल एसी केबिन के साथ आता है।
इस मॉडल का नाम प्रीत- 987-डीलक्स एसी केबिन है। इसके अतिरिक्त इसका मॉडल प्रीत-949 टीएएफ, प्रीत-7049, प्रीत-749, प्रीत-849, प्रीत-649 टीएमसी आते हैं, ये भी काफी दमदार कंबाइन हार्वेस्टर हैं।
शक्तिमान कंपनी के दो हार्वेस्टर किसानों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय और विश्वसनीय हैं। इन हार्वेस्टर में एक गन्ना की फसल कटाई के लिए आता है, जिसका नाम शक्तिमान शुगरकेन हार्वेस्टर है।
इसकी थ्रेसिंग रोटर स्पीड 578 आरपीएम है। वहीं दूसरा हार्वेस्टर धान की फसल की कटाई के लिए प्रयुक्त होता है। इसका नाम शक्तिमान पेडी मास्टर 3776 है। इसकी ईंधन टैंक क्षमता 110 लीटर है।
केएस ग्रुप 11 तरह के हार्वेस्टर बनाता है, जो अपनी विशेष खूबियों और बेहतरीन कार्य करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। इनमें केएस ग्रुप का ग्रीन गोल्ड हार्वेस्टर गेहूं और धान की कटाई के लिए बेहद अच्छा होता है।
इसकी मदद से एक एकड़ में गेहूं की कटाई 2.5 घंटे और धान की कटाई 1.5 घंटे में आसानी से की जा सकती है। केएस ग्रुप का मक्का कटाई के लिए स्पेशल हार्वेस्टर केएस 9300 हार्वेस्टर आता है। इससे मक्का की फसल कटाई अच्छी तरह से की जा सकती है।
दशमेश कंपनी 10 तरह के हार्वेस्टर बनाती है। इसमें से दशमेश 912 मॉडल मल्टीक्रॉप हार्वेस्टर है, जिसकी मदद से किसान कई फसलों की आसानी से कटाई कर सकते हैं।
दशमेश का सेल्फ कंबाइन हार्वेस्टर 9100 भी आता है। ये भी मल्टीक्रॉप कंबाइन हार्वेस्टर है। इसके अलावा दशमेश का 9100 एसी केबिन वाला हार्वेस्टर भी है, जो कि बेहद सुविधाजनक ढ़ंग से कार्य करता है। इसके अतिरिक्त इस कंपनी का मिनी कंबाइन हार्वेस्टर 3100 मॉडल छोटे किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
निष्कर्ष- उपरोक्त में बताए गए कंबाइन हार्वेस्टर्स की मदद से किसान कम समय और कम मेहनत में अपनी फसलों की गुणवत्तापूर्ण तरीके से कटाई कर सकते हैं।