नवरात्रि से दीपावली तक ट्रैक्टर खरीद का शुभ समय

By: tractorchoice
Published on: 23-Sep-2025
नवरात्रि से दीपावली तक ट्रैक्टर खरीद का शुभ समय Image

त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और किसानों के लिए यह समय सिर्फ उत्सव का नहीं, बल्कि नए कृषि यंत्रों की खरीद का भी होता है। विशेषकर नवरात्रि से लेकर दीपावली तक का समय ट्रैक्टर, कृषि यंत्र और इंप्लीमेंट्स खरीदने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में की गई खरीद से समृद्धि, उन्नति और सुख-शांति प्राप्त होती है।

कई ट्रैक्टर निर्माता कंपनियां भी इसी सीजन में विशेष ऑफर लेकर आती हैं, जिससे कीमत में छूट, जीएसटी राहत और लकी ड्रा इनाम जैसे फायदे मिलते हैं। लेकिन इन सबके बीच, सही मुहूर्त पर खरीदी करना भी किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण परंपरा रही है।

ट्रैक्टर और कृषि यंत्र खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त (सितंबर - अक्टूबर 2025)

तारीख

वार

अवसर / पर्व

शुभ मुहूर्त का समय

22 सितंबर

सोमवार

शारदीय नवरात्रि

06:10 – 10:45 (अभिजीत मुहूर्त

30 सितंबर

मंगलवार

महा अष्टमी

09:15 – 12:00 (चरलाभ योग)

अक्टूबर

गुरुवार

विजयदशमी / दशहरा

13:30 – 15:00 (विजय मुहूर्त)

17 अक्टूबर

शुक्रवार

धनतेरस

08:30 – 11:15, 17:45 – 19:30

18 अक्टूबर

शनिवार

नरक चतुर्दशी / रूप चौदस

12:10 – 14:00 (लाभ योग)

20 अक्टूबर

सोमवार

दीपावली (लक्ष्मी पूजन)

18:10 – 20:10 (लक्ष्मी पूजन मुहूर्त)


ट्रैक्टर आदि कृषि यंत्रों की खरीद की शुभ तारीख 

विजयदशमी (2 अक्टूबर) और धनतेरस (17 अक्टूबर) को ट्रैक्टर, थ्रेशर, रोटावेटर, पावर टिलर, हार्वेस्टर आदि की खरीद अत्यंत शुभ मानी जाती है। 

दीपावली के दिन, शाम के समय लक्ष्मी पूजन के बाद मशीनरी और वाहन खरीदना शुभ माना जाता है, विशेषकर जब वो समृद्धि से जुड़ा हो। यदि किसानों को दिन विशेष पर समय नहीं मिल पाता, तो वह लाभ या अमृत योग वाले दिन को प्राथमिकता दे सकते हैं। 

ये भी पढ़े: जुताई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मुख्य 7 कृषि उपकरण

ट्रैक्टर श्रेणी के अनुसार कीमतों में गिरावट 

कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों पर जीएसटी दरों को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा। उन्होंने बताया कि इसके कारण विभिन्न श्रेणियों के ट्रैक्टरों की कीमतों में निम्नलिखित रूप से कमी आएगी। अनुमानित कमी नीचे दी सूची में दिखाई गई है। 

ट्रैक्टर श्रेणी

अनुमानित मूल्य कटौती

35 HP

₹41,000 तक

45 HP

₹45,000 तक

50 HP

₹53,000 तक

75 HP

₹63,000 तक


कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर (बागवानी) ₹23,000 तक

जीएसटी दर में कटौती से किसानों की लागत में बड़ी बचत होगी और ट्रैक्टर जैसे जरूरी उपकरण अब अधिक किफायती दरों पर उपलब्ध होंगे। वर्तमान में देश की विभिन्न अग्रणी कंपनियां जैसे महिंद्रा, जॉन डियर, सॉलिस यानमार, स्वराज, सोनालिका आदि खास त्यौहारी स्कीम्स और लकी ड्रा भी चला रही हैं। ट्रैक्टर बुकिंग करते समय GST में कटौती और छूट योजनाओं की जानकारी जरूर लें। 



प्रश्न : कृषि यंत्रों की खरीद के लिए शुभ मुहूर्त क्या है ?

उत्तर : नवरात्रि से लेकर दीपावली तक का समय ट्रैक्टर, कृषि यंत्र और इंप्लीमेंट्स खरीदने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

प्रश्न : कृषि यंत्रो पर राहत कब से मिलना शुरू हो जाएगी ?

उत्तर : यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होने के बाद विभिन्न श्रेणियों के ट्रैक्टरों की कीमतों में कमी आएगी।

प्रश्न : ट्रैक्टर निर्माता कंपनियां भी दे रहीं भारी छूट ?

उत्तर : कई ट्रैक्टर निर्माता कंपनियां भी इसी सीजन में विशेष ऑफर लेकर आती हैं, जिससे कीमत में छूट, जीएसटी राहत और लकी ड्रा इनाम जैसे फायदे मिलते हैं।

Similar Posts