भारत के टॉप 10 रोटावेटर 2025: कीमत और सरकारी सब्सिडी

By: tractorchoice Published on: 29-Aug-2025

रोटावेटर एक कृषि उपकरण है, जो घूमने वाले ब्लेडों का उपयोग करके मिट्टी को तोड़ता है और उसे रोपण के लिए तैयार करता है। रोटावेटर को रोटरी टिलर भी कहा जाता है। 

रोटावेटर एक प्रकार का कृषि उपकरण है, जो ट्रैक्टर से जुड़ा होता है और इसमें ब्लेड लगे होते हैं जो घूमते हैं। ये ब्लेड मिट्टी को काटते हैं, तोड़ते हैं और उसे भुरभुरा बनाते हैं। रोटावेटर का उपयोग आमतौर पर जुताई, खरपतवार नियंत्रण और मिट्टी को मिलाने के लिए किया जाता है। 

टॉप 10 रोटावेटर 

1. मास्कीओ गैस्पर्डो रोटावेटर

मास्कीओ गैस्पर्डो कंपनी के करीब 48 प्रकार के रोटावेटर प्रचलन में हैं। इस कंपनी के विराट प्रो, विराट जे 175, विराट प्रो एचसी 185, विराट प्रो 125, विराट रेगुलर 185, विरोट प्लस 145 आदि मॉडल्स हैं।

2. शक्तिमान रोटावेटर

शक्तिमान कंपनी के 18 प्रकार के रोटावेटर प्रचलन में हैं। इनमें रेगुलर लाइट, चैम्पियन सीरीज, यू-सीरीज, सेमी चैम्पियन प्लस, रेगुलर सीजन एसआरटी आदि माडल्स हैं।

3. सोनालिका रोटावेटर

सोनालिका के 7 मॉडल्स प्रचलन में हैं। इसमें मिनी स्मार्ट सीरीज चेन ड्राइव, चैलेंजर सीरीज, मिनी स्मार्ट सीरीज गियर ड्राइव, स्मार्ट सीरीज, सींगल स्पीड सीरीज आदि मॉडल्स हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए सोनालिका चैलेंजर अल्फा रोटरी टिलर 5 ft रोटावेटर के बारे में

4. महिंद्रा रोटावेटर

महिंद्रा के 17 मॉडल्स प्रचलन में हैं। इनमें जायरोवेटर जेडएलएक्स प्लस, जायरोवेटर आरएलएक्स, जायरोवेटर जेडएलएक्स, जायरोवेटर एसएलएक्स 175 आदि मॉडल्स हैं। 

5. फील्डकिंग रोटावेटर

फील्डकिंग के 12 मॉडल्स प्रचलन में हैं। इनमें गोल्ड रोटरी टिलर, रेगुलर मल्टी स्पीड, सिंगल मल्टी स्पीड, रूबुस्ट सिंगल स्पीड आदि मॉडल्स हैं। 

6. सॉइल मास्टर

सॉइल मास्टर के 8 मॉडल्स प्रचलन में हैं। इनमें जेएसएमआरटी- सी6 (6 फीट), जेएसएमआरटी सी7(7 फीट), जेएसएमआरटी एल7 (7 फीट), जेएसएमआरटी सी5 (5 फीट) आदि मॉडल्स हैं।

7. खेदूत

खेदूत के 4 मॉडल्स प्रचलन में हैं जिनमें हैवी ड्यूटी रोटरी टिलर, रोटरी टिलर रेगुलर जायरोवेटर, मिनी रोटरी टिलर, रोटरी टिलर केएई आरडी मॉडल्स हैं।

ये भी पढ़ें: खेदुत स्प्रिंग कल्टीवेटर कार्क-13 के आकर्षक फीचर्स, कीमत और विशेषताएं

8. करतार

करतार के 5 मॉडल्स प्रचलन में हैं। इनमें जंबो 636-48, जंबो 536-42, रोटावेटर 736-54, केआर 763-48, केआर636-42 मॉडल्स हैं।

9. दशमेश

दशमेश एक बेहद लोकप्रिय कृषि उपकरण निर्माता ब्रांड है। दशमेश के दो मॉडल्स प्रचलन में हैं। इनमें 642 रोटावेटर/रोटरी टिलर, 642 (7 फीट) मॉडल्स हैं। 

10. लैंडफोर्स

लैंडफोर्स के 4 मॉडल्स प्रचलन में हैं। इनमें रोबस्टो, मिनी सीरीज, सुप्रीमो, विवो मॉडल्स हैं। ये रोटावेटर प्रमुख रूप से सर्वश्रेष्ठ रोटावेटरों की प्रथम कतार में आते हैं। हालांकि, अन्य कंपनियों के रोटावेटर भी बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन बाजार में सबसे अधिक प्रचलन में ये रोटावेटर है। इसके पीछे का कारण ये हैं कि ये रोटावेटर किफायती कीमत के साथ अपने बेहतरीन डिजाइन और दमदार काम के लिए पहचाने जाते हैं। 

सरकार से रोटावेटर पर अनुदान   

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसानों को रोटावेटर की खरीद पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। ये सब्सिडी अलग-अलग राज्यों में वहां के नियमानुसार अलग-अलग हो सकती है। सब्सिडी की जानकारी के लिए आप अपने जिले या ब्लॉक स्तर के कृषि विभाग के कार्यालय पर जाकर संपर्क कर सकते  हैं।  

भारत में रोटावेटर की कीमत

भारतीय बाजार में रोटावेटर की अनुमानित कीमत 20000 रुपए से लेकर 20 लाख रुपए तक है। यह कीमत अलग-अलग ब्रांड के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। 


प्रश्न : रोटावेटर क्या होता है ?

उत्तर : रोटावेटर एक कृषि मशीन है, जिसका उपयोग मिट्टी को तैयार करने और जुताई करने के लिए किया जाता है। यह एक रोटरी टिलर भी है, जिसमें ब्लेड लगे होते हैं जो घूमकर मिट्टी को काटते और मिलाते हैं। 

प्रश्न : रोटावेटर के क्या लाभ होते हैं ?

उत्तर : रोटावेटर के मुख्य लाभों में जुताई के समय और ईंधन की बचत, बेहतर मिट्टी की संरचना और पानी के रिसाव में वृद्धि, खरपतवारों का नियंत्रण और जैविक पदार्थों का मिट्टी में अच्छी तरह मिश्रण शामिल है।

प्रश्न : भारत में मशहूर रोटावेटर कौन-से हैं ? 

उत्तर : भारत में मास्कियो गैस्पर्डो, शक्तिमान, फील्डकिंग, महिंद्रा, सोनालिका, और जॉन डियर जैसे ब्रांडों के रोटावेटर काफी मशहूर और लोकप्रिय हैं। 

Similar Posts