इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर X45H2 : किसानों का खेती का खर्च होगा 80 प्रतिशत तक कम,जानिए इसके फीचर्स

By: tractorchoice Published on: 09-Nov-2023
Electric tractor X45H2 In India

किसानों के लिए खुश खबरी ऑटोनेक्स्ट ऑटोमेशन ने लॉन्च किया अपना पहला स्मार्ट इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर। अब किसान ट्रैक्टर में बिना डीज़ल डाले खेती कर सकते है। 

किसान इस ट्रैक्टर से खेती करके 80 % तक लगात को कम कर सकते है। इस ट्रैक्टर में खास बात ये है कि इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की बैटरी की लाइफ लाइन लंबी है। 

ये ट्रैक्टर पर्यावरण संरक्षण में भी मदद करता है क्योंकि ये ट्रैक्टर बिजली से चलता है। आज के आधुनिक युग में खेती करने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। इंजीनियरों द्वारा आधुनिक तकनीकों द्वारा निर्मित कृषि मशीनरी ने खेती के कार्य को बेहद आसान बना दिया है।            

ऑटोनेक्स्ट ऑटोमेशन ने हाल में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर X45H2 लॉन्च किया है। यह भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर X45H2 में 32KW की पावर मोटर और 35KWh की बैटरी है, जो 8 घंटे तक काम करेगी। 

ये ट्रैक्टर दूसरे ट्रैक्टर जैसा ही है। इस ट्रैक्टर में आपको हर प्रकार की सुविधा मिलती है।  इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर कॉस्ट इफेक्टिक होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी एक बेहतर विकल्प है। इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बातएंगे।

ऑटोनेक्स्ट X45H2 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर इंजन पावर  

ऑटोनेक्स्ट X45H2 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 45 एचपी के इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 32 kw (45 एचपी) की मोटर आपको मिलती है। इस ट्रैक्टर से हर प्रकार के कृषि कार्य किये जा सकते है।

ये भी पढ़ें: स्वराज ट्रैक्टर्स ने लॉन्च की 40hp से 50hp श्रेणी की नई रेंज

ये ट्रैक्टर कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से कर सकता है। इसमें कामों को कुशलतापूर्वक पूरा करने लिए ट्रैक्टर की शक्तिशाली मोटर सुपर पावर जनरेट करती है।

एक बार बैटरी चार्ज करके 8 एकड़ खेत जोते जा सकते है 

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर X45H2 में 35KWh की कुशल पावर बैटरी है। बैटरी को एक बार चार्ज करने के बाद करीब 8 घंटे तक काम किया जा सकता है। यानी की एक बार चार्ज करने के बाद इस ट्रैक्टर से 8 एकड़ खेत की जुताई की जा सकती है।

इस बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें 2 चार्जिंग ऑप्शन हैं।  जिसमें नॉर्मल तरीके से ये बैटरी 8 घंटे में पूरी चार्ज होती है और फास्ट चार्जिंग से मात्र 2 घंटे में बैटरी फुल चार्ज हो जाती है। 

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को पावर बैटरी से ही मिलती है। इस ट्रैक्टर की बैटरी की लाइफ 8-10 साल या 3 हजार घंटे तक की है। एक समय के बाद इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की बैटरी को रिप्लेस करने  की आवश्यता पड़ती है।

ये भी पढ़ें: खेती, बागवानी कार्यों के लिए बेस्ट हैं ये 5 मिनी ट्रैक्टर, जानें- कीमत और फीचर्स

ऑटोनेक्स्ट X45H2 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

X45H2 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में कई स्मार्ट फीचर्स उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर से आप ढुलाई के कार्य भी आसानी से कर सकते है क्योंकि इस ट्रैक्टर में 1800 किलोग्राम वजन उठाने वाली उच्च हाइड्रोलिक्स, 32KW की मोटर और मोटर को पावर देने के लिए 35 kWh की बैटरी है। 

ऑटोनेक्स्ट X45H2 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का डिजाइन आकर्षक है। ट्रैक्टर की फॉरवर्ड  और रिर्वस स्पीड भी सही है।  खेतों और मैदान में बिना फिसलन के प्रभावी प्रदर्शन देने के लिए इसमें ट्रेड पैटर्न टायर है।

Similar Posts