लाड़ली बहना योजना: अब हर माह ₹1,500 मिलेंगे लाभार्थियों को

By: tractorchoice Published on: 14-Nov-2025
Ladli Behna yojana

लाड़ली बहना योजना की धनराशि में इजाफा

लाड़ली बहनों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश कैबिनेट ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। आगे इस लेख में जानेंगें - कितना हुआ इजाफा और कब तक आएगी नई किस्त की धनराशि।

मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को काफी बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को राज्य सचिवालय में हुई कैबिनेट मीटिंग के दौरान एक महत्वपूर्ण फैसले को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली धनराशि में वृद्धि की जाएगी और जल्द ही यह बढ़ी हुई राशि लाभार्थी बहनों के खातों में भेजी जाएगी।

लाड़ली बहना योजना के लिए कौन-कौन पात्र होगा ?

लाड़ली बहना योजना का लाभ वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक न हो। जिनके घर का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में न हो। जिनके घर में किसी व्यक्ति को पेंशन मिल रही है, वे महिलाएं इस योजना की पात्र नहीं होंगी। वहीं, राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाएं इस योजना की पात्र हैं और वे इसका पूरा लाभ उठा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: PM किसान और मुख्यमंत्री योजना से किसानों को मिलेगा डबल लाभ

लाड़ली बहना योजना के लिए कितना पैसा मिलेगा ?

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मार्च 2023 में ₹1,000 मासिक स्टाइपेंड के साथ की गई थी। इसके बाद सितंबर 2023 में इस राशि को बढ़ाकर ₹1,250 कर दिया गया था। अब सरकार ने इसमें ₹250 की और बढ़ोतरी करते हुए इस राशि को ₹1,500 प्रति माह कर दिया है। सरकार इस संशोधित राशि को नवंबर 2024 से लागू करेगी।

जानिए लाड़ली बहना योजना की ₹1,500 की किस्त कब आएगी ?

मीडिया खबरों के मुताबिक, नवंबर महीने की पहली ₹1,500 की किस्त 12 तारीख को सिवनी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जारी की जा सकती है। इस बार लगभग 1.26 करोड़ बहनों के खातों में यह बढ़ी हुई धनराशि हस्तांतरित की जाएगी, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

ध्यान दें - जिन महिलाओं ने अभी तक ई-KYC की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, उनके खातों में यह धनराशि नहीं भेजी जाएगी। इसलिए सभी पात्र महिलाएं शीघ्रता से अपनी ई-KYC की प्रक्रिया को पूरी कर लें।

ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त की तारीख और नाम चेक करें

मध्य प्रदेश सरकार का क्या उद्देश्य है ?

लाड़ली बहना योजना का प्रमुख लक्ष्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे किसी पर निर्भर न रहें। इस योजना की राशि से महिलाएं छोटे व्यवसाय या स्वरोजगार की शुरुआत कर सकती हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण बेहतर तरीके से कर सकती हैं।

मध्य प्रदेश सरकार का कहना है, कि इस योजना की धनराशि वर्ष 2028 तक बढ़ाकर ₹3,000 प्रति माह कर दी जाएगी। इस घोषणा से लाखों महिलाओं के चेहरों पर खुशी की चमक लौट आई है।



प्रश्न: लाड़ली बहना योजना की शुरुआत कब की गई थी ?

उत्तर: मार्च 2023

प्रश्न: योजना की शुरुआत में महिलाओं को प्रति माह कितनी राशि दी जाती थी ?

उत्तर: ₹1,000

प्रश्न: सितंबर 2023 में लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर कितनी की गई थी ?

उत्तर: ₹1,250

प्रश्न: मध्य प्रदेश सरकार ने अब इस योजना की सहायता राशि बढ़ाकर कितनी कर दी है ?

उत्तर: ₹1,500

प्रश्न: बढ़ी हुई ₹1,500 की धनराशि किस महीने से लागू होगी ?

उत्तर: नवंबर 2024

Similar Posts