लाडली बहना योजना: 1.26 करोड़ महिलाओं को ₹1250 का तोहफ़ा

By: tractorchoice Published on: 14-Oct-2025

दिवाली गिफ्ट: लाडली बहनों को 1541 करोड़ की सौगात

मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा की।

महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद श्योपुर से घोषणा की कि 1541 करोड़ रुपये की राशि 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में भेजी जा चुकी है।

सरकार महिलाओं के लिए ऐसी योजनाएं लेकर आती है, जिनकी मदद से वे आत्मनिर्भर बन सकें। ऐसी ही एक योजना शुरू की गई गई थी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, जिससे लाखों महिलाओं को लाभ मिला है। अब महिलाएं इसकी 29वीं किस्त का इंतज़ार कर रही थीं, जो अब खत्म हो चुका है।

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने श्योपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस बात की पुष्टि की कि लाडली बहनों को दिवाली से पहले लाडली योजना की 29वीं किस्त उनके खातों में भेज दी जाएगी। आइए जानें सरकार ने कितनी बहनों के खातों में किस्त भेजी है और कितनी राशि भेजी गई है।

लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त

लाडली बहना योजना की करोड़ों लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिवाली से पहले बड़ा तोहफ़ा दिया है. इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने दी. उन्होंने बताया कि लाडली बहना योजना की 1.26 करोड़ लाभार्थी बहनों के खाते में दिवाली का गिफ्ट भेज दिया गया है. यानी इस योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: कृषि राहत पैकेज 2025: किसानों को MSP व सब्सिडी में बढ़ोतरी

लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त का अपडेट क्या है ?

  • किस्त संख्या: 29वीं
  • किस्त की राशि: ₹1250 प्रति लाभार्थी
  • कुल ट्रांसफर की गई राशि: ₹1541 करोड़
  • लाभार्थी महिलाएं: 1.26 करोड़
  • ट्रांसफर का तरीका: सिंगल क्लिक के जरिए खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर
  • अवशिष्ट ₹250 की राशि: भाई दूज से पहले ट्रांसफर की जा सकती है

लाडली बहना योजना का उद्देश्य क्या है ?

लाडली बहना योजना का मकसद है महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक ज़रूरतों में योगदान दे सकें।

पात्रता की शर्तें क्या हैं ?

यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:-

  • मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी महिला होनी चाहिए।
  • विवाहित, तलाकशुदा या विधवा महिला योजना की पात्र हैं।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई सरकारी नौकरी या पेंशनधारी सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: पीएम धन धान्य योजना 2025: किसानों के लिए बड़ा तोहफा

आवेदन की क्या प्रक्रिया है ?

फिलहाल नए आवेदन बंद हैं। यदि भविष्य में रजिस्ट्रेशन शुरू होता है, तो प्रक्रिया निम्नलिखित होगी:-

  • ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस से आवेदन फॉर्म लें।
  • वही ऑफिस फॉर्म को सरकारी पोर्टल या मोबाइल ऐप पर अपलोड करेगा।
  • आवेदन के समय महिला की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य होगी।
  • आवेदन के बाद एक Application Number मिलेगा, जिसे सुरक्षित रखें।

कैसे चेक करें कि राशि आपके खाते में आई है या नहीं ?

यदि SMS आया है:-

  • इसका मतलब आपकी राशि ट्रांसफर हो चुकी है।

यदि SMS नहीं आया:-

  • आप खुद ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:
  • पोर्टल लिंक: https://cmladlibahna.mp.gov.in

स्टेप्स:

  • पोर्टल खोलें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन आईडी डालें
  • कैप्चा कोड भरें और OTP से लॉगिन करें
  • किस्त से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी

महत्वपूर्ण जानकारी

  • जो महिलाएं ई-केवाईसी पूरी कर चुकी हैं और सभी पात्रता शर्तें पूरी करती हैं, उनके खाते में राशि ट्रांसफर की गई है।
  • ₹1250 की किस्त पहले चरण में भेजी गई है, शेष ₹250 भाई दूज से पहले ट्रांसफर किए जाने की संभावना है।



प्रश्न: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त कब जारी की गई ?

उत्तर: 12 अक्टूबर

प्रश्न: लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त में प्रति महिला को कितनी राशि ट्रांसफर की गई है ?

उत्तर: ₹1250

प्रश्न: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त में कुल कितनी राशि ट्रांसफर की गई ?

उत्तर: ₹1541 करोड़

प्रश्न: लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त कितनी महिलाओं को भेजी गई ?

उत्तर: 1.26 करोड़

प्रश्न: बाकी ₹250 की राशि किस अवसर से पहले ट्रांसफर की जा सकती है ?

उत्तर: भाई दूज

निष्कर्ष:-

लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए एक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। 29वीं किस्त का ट्रांसफर एक बार फिर साबित करता है कि सरकार महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि आप इस योजना की लाभार्थी हैं, तो जल्द ही अपने खाते की स्थिति जांचें और सुनिश्चित करें कि राशि प्राप्त हो चुकी है।

Similar Posts