केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रतिष्ठित मीडिया कंपनी के कार्यक्रम में शिरकत की है। समिट में उनसे पेट्रोल में इथेनॉल के मिले होने पर विभिन्न सवाल पूछे गए हैं। दरअसल, वर्तमान में इथेनॉल मिले हुए पेट्रोल को लेकर भारतभर में काफी शोर मचा हुआ है।
कुछ ऐसी भी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इस ब्लेंडिड पेट्रोल के इस्तेमाल से माइलेज के गिरने और रिपेयरिंग खर्च बढ़ने की बात सामने आई है।
इस बार जब नितिन गडकरी से सवाल पूछा गया तो उनका कहना है, कि इथेनॉल ब्लेंडिंग के कारण वाहन में किसी प्रकार की दिक्कत सामने नहीं आई है। ये सब पेट्रोलियम लॉबी द्वारा किया जा रहा है।
नितिन गडकरी से पूछा गया कि इथेनॉल ब्लेंडिड पेट्रोल की वजह से वाहनों के माइलेज गिरने की बात सामने आ रही है, जिससे मध्यम वर्ग काफी ज्यादा परेशान है।
इस मामले को लेकर काफी ज्यादा बहस भी छिड़ी हुई है। इसके जवाब में नितिन गडकरी ने जवाब दिया कि माइलेज को लेकर ऐसा कुछ नहीं है।
ये भी पढ़े: टॉप 5 वर्षाकालीन मुनाफादायक फसलों की जानकारी
नितिन गडकरी ने अपना स्टैंड लेते हुए साफ तौर पर कहा कि पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिंग से देश में किसी को को समस्या नहीं आई है।
साथ ही, इस मामले पर सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी अपना बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया कि देश में किसी भी वाहन में किसी प्रकार की दिक्कत देखने को नहीं मिली है।
गडकरी ने कहा कि देश फ्यूल के इंपोर्ट पर जो पैसा खर्च करता है उसे कम होना चाहिए। साथ ही, प्रदूषण भी कम होना चाहिए। इसके अलावा देश में प्रदूषण के स्तर को भी कम होना चाहिए।
पेट्रोल में इथेनॉल के प्रयोग से मक्के का इस्तेमाल बढ़ा है, जिससे मक्के की कीमत में इज़ाफा हुआ है। इसका सीधा फायदा किसानों को मिल रहा है। इकोनॉमी को मजबूत करने की बात करते हुए गडकरी कहते हैं कि हमे ऊर्जा आयात करने वाला देश बनना है निर्यात करने वाला नहीं।
ये भी पढ़े: कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार रबी सीजन में इस फसल की खेती बेहद लाभकारी
गडकरी ने इस बात को कबूला कि यह सच है कि पेट्रोल में इथेनॉल डालने से उसकी कैलोरिक वैल्यू की वजह से वाहन का माइलेज थोड़ा कम होता है।
साथ ही पेट्रोल में इथेनॉल को मिलाने को लेकर गडकरी बोले कि अभी यह फिलहाल तय नहीं कि कितना प्रतिशत मिलाया जाएगा। लेकिन ट्रायल के बाद ही इसका स्टैंडर्ड तय हो पाएगा।
इसके बाद प्रस्ताव पेट्रोलियम मिनिस्ट्री के पास जाता है और इसका फाइनल करने का अधिकार उनके पास है। उन्होंने यह भी बताया कि देश में इंडियन ऑयल ने 350 पेट्रोल पंप इथेनॉल वाले खोले हैं।
प्रश्न : इथेनॉल क्या होता है ?
उत्तर : इथेनॉल एक प्रकार का अल्कोहल है जो एक स्वच्छ-जलने वाला, उच्च-ऑक्टेन नवीकरणीय ईंधन है। यह आमतौर पर गैसोलीन के साथ मिश्रित होता है।
प्रश्न : इथेनॉल किन उत्पादों से बनता है ?
उत्तर : इथेनॉल मक्का, गन्ना, और गेहूं जैसे पौधों से बनाई जा सकती है। यह एक बहुमुखी पदार्थ है, जिसका उपयोग ईंधन आदि कई उद्योगों में किया जाता है।
प्रश्न : इंडियन ऑयल ने कितने पेट्रोल पंप इथेनॉल वाले खोले हैं ?
उत्तर : भारत में इंडियन ऑयल ने 350 पेट्रोल पंप इथेनॉल वाले खोले हैं।