टॉप 5 वर्षाकालीन मुनाफादायक फसलों की जानकारी

By: tractorchoice
Published on: 30-May-2025
टॉप 5 वर्षाकालीन मुनाफादायक फसलों की जानकारी

खेती से अच्छा मुनाफा हांसिल करने के लिए किसानों को फसलों का चयन करना बेहद जरूरी है। किसान साथियों, आज हम आपको ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख में हम मॉनसून में उगाई जाने वाली कुछ बेहद फायदेमंद और लाभकारी 5 वर्षाकालीन फसलों की खेती की जानकारी देने वाले हैं। 

टॉप 5 वर्षाकालीन फसलें 

टॉप 5 वर्षाकालीन फसलें निम्नलिखित हैं:-

1. कपास 

कपास एक नकदी फसल है, जिसे मॉनसून में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर इसकी खेती होती है। 

किसान इसे तुरंत बाजार में बेचकर कमाई करते हैं। अगर सही रेट नहीं मिले तो किसान इसे स्टोर कर लेते हैं और अच्छी कीमत मिलने पर बेचते हैं। 

2. चावल 

किसान साथियों, चावल का उपभोग और उत्पादन दोनों कई लोगों के लिए प्रमुख भोजन वाली फसल है, जो धान के तौर पर उगाई जाती है। 

धान खरीफ मौसम के बरसाती सीजन में पनपता है। इससे अनाज की आवश्यकता पूर्ण होने के साथ ही किसानों की आमदनी में भी काफी बढ़ोतरी होती है। 

ये भी पढ़े: धान की 10 उन्नत किस्मों की जानकारी

3. मक्का 

भोजन और पशुओं के चारे के लिए उगाया जाने वाला मक्काकिसानों के लिए बहुत ही मददगार फसल है। इसे बेचकर किसान अधिक कमाई कर सकते हैं। पोल्ट्री फीड के अतिरिक्त इथेनॉल के बाजार ने मक्का को फायदेमंद खेती बना दिया है। 

4. दालें 

अरहर, उड़द और हरा चना जैसी फसलें प्रोटीन और मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारत सरकार ने दालों की उपज को एमएसपी पर खरीदने की घोषणा कर दी है। उसके बाद इन फसलों की खेती की मांग और प्रचलन काफी तेजी से बढ़ा है। 

ये भी पढ़े: मसूर की खेती के लिए उपयुक्त मृदा, किस्म, खरपतवार प्रबंधन और सिंचाई

5. तिलहन

मूंगफली, सोयाबीन और तिल खाद्य तेल उत्पादन में योगदान करते हैं। भारत चूंकि काफी बड़े स्तर पर तेलों का आयात करता है, इस वजह से किसानों को तिलहन फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसमें कृषकों को अनुदान जैसी स्कीम का लाभ भी दिया जा रहा है, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा तिलहन की खेती करें। 


प्रश्न: खरीफ में कौन-सी फसलों की खेती की जाती है ?

उत्तर: खरीफ में अरहर, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की प्रमुख रूप से खेती की जाती है। 

प्रश्न: किन वर्षाकालीन फसलों की खेती से अच्छा-खासा मुनाफा मिलेगा ?

उत्तर: वर्षाकालीन फसलों में मूंगफली, सोयाबीन और तिल की खेती से मिलेगा मोटा मुनाफा। 

प्रश्न: क्या सरकार की तरफ से तिलहन की खेती पर अनुदान दिया जाता है ?

उत्तर: जी हाँ, सरकार तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अनुदान प्रदान करती है।    

प्रश्न: मक्का का उत्पादन क्यों लाभकारी है ?

उत्तर: मक्का की इथेनॉल बाजार में अच्छी कीमत मिलने से इसका उत्पादन फायदे का सौदा है। 

Similar Posts