पंजाब सरकार ने विवादास्पद लैंड पूलिंग पॉलिसी को सभी आगामी संशोधनों सहित आधिकारिक रूप से वापस ले लिया है। बतादें, कि किसानों और राजनीतिक दलों के भारी विरोध बाद पंजाब सरकार ने इस पॉलिसी पर कदम वापस खींचे हैं।
पंजाब सरकार ने विवादास्पद लैंड पूलिंग पॉलिसी को सभी आगामी संशोधनों सहित आधिकारिक रूप से वापस ले लिया है। बतादें, कि किसानों और राजनीतिक दलों के भारी विरोध बाद पंजाब सरकार ने इस पॉलिसी पर कदम वापस खींचे हैं।
पंजाब सरकार के हाउसिंग और अर्बन डेवलपमेंट विभाग ने प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि नई लाइन पूलिंग पॉलिसी में जो भी फैसले लिए गए उन सभी फसलों को पंजाब सरकार ने वापस लिया है। हाईकोर्ट की ओर से भी इस पॉलिसी में खामियां बताते हुए रोक लगाई गई थी।
इसको लेकर आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस नीति के तहत की गई सभी कार्रवाइयां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।
इसमें जारी किए गए आशय पत्रों (LOI) को रद्द करना, पूरे किए गए पंजीकरण, या नीतिगत ढांचे के तहत लागू किए गए अन्य उपाय शामिल हैं।
बता दें कि पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी का बड़े स्तर पर किसान विरोध कर रहे थे। सोमवार को ही इस नीति के खिलाफ अमृतसर में किसानों ने भारी संख्या में एक बाइक रैली भी निकाली थी।
ये भी पढ़ें: इस राज्य में पराली प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों पर मिल रहा भारी अनुदान
लैंड पूलिंग पॉलिसी रद्द होने पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, ‘‘किसानों ने लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध करके अपना पक्ष सही साबित कर दिया है, क्योंकि इससे न केवल वे कंगाल हो जाते, बल्कि पंजाब को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय रूप से नुकसान पहुंचता।’’ उन्होंने इस बात पर राहत जताई कि सरकार को सद्बुद्धि आ गई है।
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए वारिंग ने कहा कि यह किसानों की जीत है और उन्होंने इस नीति के खिलाफ दृढ़ता से खड़े होने के लिए किसानों को बधाई दी, जिसका स्पष्ट उद्देश्य किसानों को बिना किसी मुआवजे और उनकी सहमति के लाखों-करोड़ों रुपये की जमीन लूटना है।
प्रश्न : पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति क्या है ?
उत्तर : लैंड पूलिंग पॉलिसी के अंतर्गत किसान अपनी जमीन को आवासीय कॉलोनी के लिए सरकार को देते हैं, जिस पर फ्लैट और मकान बनाए जा सकते हैं।
प्रश्न : पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति का विरोध क्यों हुआ था ?
उत्तर : पंजाब के किसानों को इस नीति में अनियमितता और किसानों की जमीन की लूट की आशंका थी।
प्रश्न : पंजाब सरकार ने लैंड पूलिंग नीति को लेकर क्या ऐलान किया है ?
उत्तर : पंजाब सरकार ने लैंड पूलिंग नीति को वापिस लेना का ऐलान किया।