कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पूसा मेला का उद्घाटन

By: tractorchoice Published on: 22-Feb-2025
Pusa Krishi Vigyan Mela 2025 – Key Announcements & Benefits for Farmers

किसान साथियों, दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेला (PKVM) 2025 का शुभारंभ हो चुका है। 

पूसा कृषि विज्ञान मेला (PKVM) 2025 का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यानी 22 फरवरी को अपने कर कमलों से किया है। 

यह मेला 22-24 फरवरी तक चलेगा। भारत के अंदर अलग अलग 17 जगहों पर कृषि मेला का आयोजन किया जा रहा है। 

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए की कई घोषणा 

आईसीएआर करेगा आधुनिक किसान चौपाल का प्रसारण 

कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि विज्ञान और किसान को जोड़ना होगा। हम आधुनिक किसान चौपाल के जरिए किसान और वैज्ञानिक से बातचीत होती है। 

आधुनिक किसान चौपाल की जिम्मेदारी आईसीएआर की होगी, ताकि उसका प्रसारण देशभर में हो। अगले महीने से आईसीएआर जिम्मेदारी लेगा। किसानों से सवाल मंगाए जाएं और उनके हल वैज्ञानिक देंगे।  

ये भी पढ़ें: पूसा कृषि विज्ञान मेले में मिलेगें ये बीज

किसान की फसल को मंडी पहुंचाने का खर्च सरकार उठाएगी  

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि सभी दालें एमएसपी पर सरकार खरीदेगी। किसान किसी भी तरह की चिंता न करें। किसानों को दाम ठीक दिलाने के प्रयत्न किए गए हैं। 

आजकल टमाटर के दाम घट गए हैं। किसान को दाम नहीं मिल रहा है। इसलिए टमाटर, प्याज, आलू के लिए योजना बनाई है कि किसान पैदा करें और नेफेड या राज्य एजेंसियों के जरिए खरीदा जाएगा। 

किसानों को भाड़ा केंद्र सरकार चुकाएगी, ताकि किसान मंडी तक अपने उत्पाद को लेकर पहुंच सके।    

कृषि विभाग के अफसरों को कृषि मंत्री का खास निर्देश 

शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विभाग के सभी अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि आप भी चलें मैं भी चलूं और वैज्ञानिक भी खेतों तक जाएंगे। खेती को और आगे ले जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि किसान खेती की आत्मा हैं। आप आज यहां पधारे आप सभी का धन्यवाद। 

उन्नत किसानों के लिए किसान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, ताकि किसानों के बीच बैठकर नीति बनाई जा सके और उनकी समस्याओं का सटीक हल दिलाया जा सके।

Similar Posts