पूसा कृषि मेला 2025 का आयोजन इस बार 22-24 फरवरी को किया जा रहा है। इस पूसा कृषि मेले में किसानों को कम कीमत पर खाद, बीज और कृषि उपकरण आदि मुहैय्या कराए जाएंगे।
पूसा कृषि मेला में पशुओं से संबंधी जानकारी भी काफी ज्यादा मिलती है। इस पूसा मेला में किसानों को जो बीज प्रदान किए जाएंगे उनकी जानकारी भारतीय कृषि अनुसंधान की तरफ से सार्वजनिक रूप से साझा कर डाली है।
PB 1847,PB 1692, PB 1509, PB 1885, PB 1718, PB 1886, PS 6 (1401), PB 1, PB 1985, PB 1979, P 2090, P 1824, PS 5 (2511), P SAMBHA 1850 आदि किस्में बाजार में उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ें: पूसा कृषि विज्ञान मेले का भव्य आयोजन 24-26 फरवरी 2025
P - 1431, P VISHAL, P 1641
P - ARHAR 2018-1, P ARHAR 2017-4, PA 16
PUSA COMPOSITE 701
PUSA A5
PUSA SUKOMAL
PUSA SANEHA
ये भी पढ़ें: सीढ़ीनुमा खेती के फायदे और नुकसान
PUSA NAVEEN
KAGJI KLA
इनके अलावा सीजनल वेजिटेबल किट भी पूसा कृषि मेला 2025 में आपको उपलब्ध मिलेगी। साथ ही, आपको पूसा कृषि मेला में पशु प्रदर्शनी से लेकर अत्याधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी।
पूसा कृषि मेले में किसानों को कृषि योजनाओं से संबंधित विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इससे किसान सरकार की नवीन नीतियों व योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकेंगे।
मेले में विशेष रूप से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सब्सिडी और कृषि ऋण से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से लगाया जाने वाला “पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025” किसानों के लिए बहुत ही आकर्षक होने वाला है।
इस पूसा कृषि मेला में आधुनिक खेती और उत्पादन बढ़ोतरी के साथ किसानों की आय बढ़ाने के बिंदुओं पर अधिक बल दिया जाएगा।
इस तीन दिवसीय मेले के दौरान कई सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें किसानों को महत्वपूर्ण व उपयोगी जानकारी प्रदान की जाएगी।
पूसा कृषि मेले में उपरोक्त दिए गए बीज किसानों के लिए उपलब्ध मिलेंगे। किसान साथी 22-24 फरवरी को आयोजित होने वाले इस पूसा कृषि मेले में पहुँचकर काफी लाभ उठा सकते हैं।