राजस्थान-हरियाणा मंडियों में सरसों के भाव उछले, रेट हुए मजबूत

By: tractorchoice
Published on: 09-Dec-2025
राजस्थान-हरियाणा मंडियों में सरसों के भाव उछले, रेट हुए मजबूत

किसान साथियों, किसान अपने खेत की मिट्टी को अपने खून पसीने की मेहनत से सींचकर फसल तैयार करता है। फसल को तैयार करने के सफर में किसान के सामने कितनी चुनौतियां आती हैं इस बात से आप खुद अनजान नहीं हैं। इसलिए किसानों को उनकी फसल का सही समय पर सही भाव मिलना बेहद जरूरी होता है। आज हम राजस्थान और हरियाणा की मंडियों में सरसों की वर्तमान कीमतों के बारे में जानेंगे। 

देशभर की प्रमुख सरसों मंडियों में इस समय भाव मजबूत बने हुए हैं। राजस्थान और हरियाणा से प्राप्त ताज़ा आंकड़ों के अनुसार सरसों की कीमतें 6,200 से 7,100 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज की जा रही हैं, जो न केवल पिछले वर्ष के एमएसपी से कहीं ऊपर हैं, बल्कि आगामी रबी मार्केटिंग सीजन (RMS) 2026–27 के नए MSP से भी बेहतर स्तर पर दिखाई दे रहे हैं। भावों में यह तेजी किसानों के लिए सीधा लाभ लेकर आ रही है और उनकी आय में मजबूत बढ़ोतरी की उम्मीद जगा रही है।

राजस्थान-हरियाणा की मंडियों में सरसों के भाव में मजबूती

ई-नाम पोर्टल के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक 2 से 4 दिसंबर 2025 के बीच राजस्थान की प्रमुख मंडियों जैसे - बारां, मलपुरा, नदबई, नीवाई, खानपुर और हिण्डौन—में सरसों का मॉडल भाव 6,400 से 7,070 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रहा, जहां आवक और खरीदी दोनों संतुलित और मजबूत दिखाई दीं। इस सीजन में किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर दाम मिल रहे हैं। 

वहीं हरियाणा की रेवाड़ी मंडी में सरसों के दाम और ज्यादा बढ़कर 9,578 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए, जिससे किसानों में खासा उत्साह है और यह दर्शाता है कि बाजार में सरसों की मांग तेज बनी हुई है तथा खरीदार उच्च कीमत चुकाने के लिए कतार में हैं।

राजस्थान की मंडियों में वर्तमान सरसों का भाव 

  • दौसा की मंडावरी मंडी में सरसों का भाव– 6900 रुपए प्रति क्विंटल 
  • गंगापुर सिटी मंडी में सरसों का भाव– 7111 रुपए प्रति क्विंटल
  • करौली की हिंडौन मंडी में सरसों का भाव– 6920 रुपए प्रति क्विंटल
  • बांरा मंडी में सरसों का भाव– 6545 रुपए प्रति क्विंटल 
  • भरतपुर नदवई मंडी में सरसों का भाव– 7076 रुपए प्रति क्विंटल 
  • झालावाड़ की खानपुर मंडी में सरसों का भाव– 6751 रुपए प्रति क्विंटल 
  • अलवर की खैरथल मंडी में सरसों का भाव– 6979 रुपए प्रति क्विंटल
  • जयपुर की चाकसू मंडी में सरसों का भाव– 7211 रुपए प्रति क्विंटल
  • टोंक मंडी में सरसों क भाव–6929 रुपए प्रति क्विंटल
  • अलवर की बड़ौदामेव मंडी में सरसों का भाव– 6877 रुपए प्रति क्विंटल
  • डीग की नगर मंडी में सरसों क भाव–7099 रुपए प्रति क्विंटल 
  • टोंक की मालपुरा मंडी में सरसों क भाव– 7195 रुपए प्रति क्विंटल 
  • टोंक की उनियारा मंडी में सरसों क भाव– 6471 रुपए प्रति क्विंटल 
  • गंगानगर की रिडमलसर मंडी में सरसों क भाव– 6600 रुपए प्रति क्विंटल 
  • टोंक की दूनी मंडी में सरसों क भाव– 6300 रुपए प्रति क्विंटल

हरियाणा की मंडियों में इस समय सरसों का क्या भाव चल रहा है ? 

  • महेंद्रगढ़-नारनौलकी अटेली मंडी में सरसों का भाव– 6500 रुपए प्रति क्विंटल 
  • रेवाड़ी मंडी में सरसों का भाव– 6879 रुपए प्रति क्विंटल

सरसों का नया एमएसपी 6,200 रुपए प्रति क्विंटल 

भारत सरकार का हमेशा प्रयास किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का होता है। यही वजह है कि भारत सरकार प्रति वर्ष तिलहन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में इजाफा कर किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करती है। 

इसी कड़ी सरकार ने RMS 2026-27 के लिए सरसों के एमएसपी में 250 रुपए से बढ़ाकर 6,200 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यानी किसानों को विगत वर्ष के मुकाबले में MSP में 250 रुपए अधिक का फायदा प्राप्त होगा। 

सरकार के अनुसार सरसों की उत्पादन लागत लगभग 3,210 रुपये प्रति क्विंटल है, जिसके मुकाबले नए MSP पर किसानों को करीब 93% तक का लाभ मिल रहा है। 

मौजूदा समय में बाजार भाव एमएसपी से अधिक चल रहे हैं, इसलिए किसानों को MSP से ऊपर मिलने वाली यह अतिरिक्त कमाई उनके वास्तविक मुनाफे को और भी बढ़ा देती है, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय सुधार होता है।

ट्रैक्टरचॉइस पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। ट्रैक्टरचॉइस ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है। 

Similar Posts