खेत की मिट्टी को भुरभुरा करने और बीजों के लिए अच्छा बेड तैयार करने हेतु रोटावेटर का इस्तेमाल भी काफी तीव्रता से बढ़ रहा है। यह आधुनिक कृषि यंत्र ना सिर्फ जुताई का कार्य करता है, बल्कि खेत की मिट्टी को एक समान रूप से तैयार भी करता है, जिससे फसल की जड़ें बड़ी ही आसानी और सहजता से फैल सकें ताकि उत्पादन में इजाफा हो सके।
हालाँकि, रोटावेटर के सही संचालन के लिए यह जानना आवश्यक है, कि उसके आकार के अनुसार कितने एचपी का ट्रैक्टर उपयुक्त रहेगा। आज हम इसी विषय पर किसानों को जानकारी प्रदान कर रहे हैं, कि वे अपने रोटावेटर के हिसाब से कितने एचपी के ट्रैक्टर का इस्तेमाल करें या अपने ट्रैक्टर के हिसाब से कितने फीट का रोटावेटर खरीदें।
रोटावेटर एक रोटरी टिलर होता है, जिसमें बहुत सारे घूमने वाले ब्लेड लगे होते हैं, जो मिट्टी को तोड़कर, पलटकर और भुरभुरा कर देते हैं। इसे ट्रैक्टर के पीछे जोड़ा जाता है और यह जुताई, मिट्टी तैयार करने, खरपतवार नियंत्रण तथा फसल अवशेष प्रबंधन के लिए बेहद उपयोगी है। इसका इस्तेमाल करने से समय और मेहनत दोनों की काफी बचत होती है। साथ ही, यह पारंपरिक हल के मुकाबले में ज्यादा समान गहराई पर मिट्टी को पलटता है। खेत की उत्पादकता बढ़ाने में यह एक कारगर यंत्र साबित होता है।
ये भी पढ़ें: पराली प्रबंधन के लिए इन कृषि उपकरणों का इस्तेमाल करें
रोटावेटर कई आकारों में उपलब्ध होते हैं। छोटे खेतों के लिए 4-5 फीट से लेकर बड़े खेतों के लिए 9-10 फीट तक का रोटावेटर उपयोगी होता है। हर आकार के रोटावेटर के लिए अलग-अलग हॉर्स पावर की आवश्यकता होती है, ताकि ट्रैक्टर उस पर पर्याप्त टॉर्क और लिफ्टिंग क्षमता प्रदान कर सके। ऐसे में इसके बारे में जानना काफी जरूरी हो जाता है, कि किस एचपी का ट्रैक्टर कितने फीट के रोटावेटर के लिए अच्छा रहता है।
4-5 फीट आकार के रोटावेटर छोटे और मध्यम किसानों के लिए उपयुक्त होते हैं। इन्हें चलाने के लिए 30-35 एचपी का ट्रैक्टर पर्याप्त रहता है। उदाहरण के लिए महिंद्रा 275 DI TU (39 HP), स्वराज 735 FE (35 HP), सोनालिका DI 35 (39 HP) आदि। 35 एचपी के ट्रैक्टर से आप 4 फीट का रोटावेटर आसानी से चला सकते हैं, जो 2-3 एकड़ तक के खेतों के लिए बेस्ट रहता है।
6 फीट के आकार के रोटावेटर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं, क्योंकि यह मध्यम और बड़े दोनों किसानों के लिए उपयोगी साबित होता है। इसके लिए 40-55 एचपी का ट्रैक्टर उपयुक्त माना जाता है। कुछ भारी मॉडल के लिए 60-75 एचपी तक की जरूरत भी पड़ सकती है। उदाहरण के लिए जॉन डियर 5050 D (50 HP), न्यू हॉलैंड 3630 TX Super (50 HP), मैसी फर्ग्यूसन 5245 DI (50 HP) ट्रैक्टर इसके लिए उपयोगी हो सकते हैं।
बड़े खेतों और कठोर मिट्टी के लिए 8 फीट रोटावेटर उपयोगी होता है। इसके लिए कम से कम 40-50 एचपी का ट्रैक्टर आवश्यक होता है। उदाहरण के लिए महिंद्रा अर्जुन 555 DI (50 HP), सोनालिका टाइगर 55 (55 HP) आदि।
यह आकार बड़े पैमाने की खेती के लिए उपयुक्त है। इसे चलाने के लिए 60-70 एचपी तक के ट्रैक्टर की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए स्वराज 963 FE (60 HP), जॉन डियर 5310 (55 HP), मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट (58 HP) आदि। इस साइज के रोटावेटर को चलाने के लिए ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता और PTO (पावर टेक ऑफ) स्पीड भी मजबूत होनी चाहिए।
रोटावेटर चुनते समय केवल एचपी ही नहीं बल्कि ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता, पीटीओ स्पीड और टॉर्क आउटपुट भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारी रोटावेटर को उठाने के लिए ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता कम से कम 1,200–1,500 किलोग्राम होनी चाहिए। यदि ट्रैक्टर की शक्ति अधिक है लेकिन लिफ्टिंग क्षमता कम है, तो रोटावेटर का वजन संभालना मुश्किल हो सकता है। इसलिए ट्रैक्टर खरीदते समय इन सभी पहलुओं का संतुलन जरूरी है।
ये भी पढ़ें: भारत के टॉप 10 रोटावेटर 2025: कीमत और सरकारी सब्सिडी
अगर आप छोटे किसान हैं, तो 35 एचपी का ट्रैक्टर 4 फीट रोटावेटर के लिए पर्याप्त रहेगा। मध्यम से बड़े खेतों के लिए 50 एचपी ट्रैक्टर सबसे बहुपयोगी विकल्प है, जो 5-6 फीट रोटावेटर आराम से चला सकता है। जबकि बड़े और भारी रोटावेटर के लिए 60 एचपी से अधिक वाले ट्रैक्टर बेहतर प्रदर्शन देते हैं। सही ट्रैक्टर और रोटावेटर के संयोजन से न केवल खेत की गुणवत्ता सुधरती है, बल्कि खेती की लागत भी घटती है और उत्पादन में बढ़ोतरी होती है।
प्रश्न: रोटावेटर किस प्रकार का कृषि यंत्र होता है?
रोटरी टिलर
प्रश्न: 4–5 फीट के रोटावेटर को चलाने के लिए न्यूनतम कितने एचपी का ट्रैक्टर पर्याप्त माना जाता है ?
30–35 HP
प्रश्न: 6 फीट के रोटावेटर को चलाने के लिए आमतौर पर कितने एचपी की जरूरत होती है ?
40–55 HP
प्रश्न: 8 फीट रोटावेटर किस प्रकार के खेतों के लिए अधिक उपयोगी होता है?
बड़े और कठोर मिट्टी वाले खेत
प्रश्न: 9–10 फीट का रोटावेटर चलाने के लिए लगभग कितने एचपी का ट्रैक्टर चाहिए?
60–70 HP