ट्रैक्टर को खेती का बादशाह कहा जाता है। अगर खेती किसानी से ट्रैक्टर को हटा दिया जाए तो खेती करना आज के समय में बहुत कठिन हो जाएगा।
किसान ट्रैक्टर को अपना सच्चा-साथी कहते हैं। सॉलिस कंपनी भी किसानों के लिए दमदार ट्रैक्टर बनाने के लिए जानी जाती है और Solis के ट्रैक्टर्स किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
सॉलिस 3016 SN ट्रैक्टर को प्रमुख रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए बनाया गया है। बागवानी करने के लिए यह ट्रैक्टर सबसे अच्छा होता है।
आइए जानते हैं, सॉलिस 3016 SN ट्रैक्टर की अद्भुत खूबियों और मूल्य के बारे में जो कि किसानों के लिए आय का अच्छा स्त्रोत बन सकता है।
Solis 3016 SN ट्रैक्टर में जापानी तकनीक से लैश 1318 सीसी क्षमता का 3 सिलेंडर इंजन है। यह 540 और 540 E RPM में कार्य करता है।
यह ट्रैक्टर 30 एचपी पावर और 81 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है। Solis 3016 SN यह इंजन कम ईंधन में ज्यादा काम करने में सक्षम है।
Solis 3016 SN ट्रैक्टर से किसानों को कम खर्च में अधिक कार्य करने में मदद मिलती है। आइए ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख में Solis 3016 SN ट्रैक्टर के बारे में बात करेंगे।
भारतीय वाणिज्यिक बाजार में आपको Solis 3016 SN ट्रैक्टर 5.70 लाख से 5.95 लाख रुपए के बीच की एक्स शोरूम कीमत पर मिल जाएगा।
यह कीमत राज्य सरकार द्वारा लगाए गए आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स की वजह से कम ज्यादा हो सकती है।
ये भी पढ़ें: कृषि कार्यों को कम समय में पूरा करेगा SOLIS S90 4WD ट्रैक्टर
सोलिस कंपनी की तरफ से Solis 3016 SN ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान की जाती है।
वारंटी होने की वजह से किसान इस ट्रैक्टर का बेधक होकर इस्तेमाल करते हैं। Solis 3016 SN ट्रैक्टर में कम समय में अधिक से अधिक कार्य निपटा लेते हैं।
सॉलिस 3016 SN ट्रैक्टर बेहद ही शानदार ट्रैक्टर है। किसान इसका उपयोग बागवानी कार्यों के लिए मुख्य रूप से कर सकते हैं। सॉलिस 3016 SN ट्रैक्टर छोटे और सीमान्त किसानों के लिए बेहद फायदेमंद ट्रैक्टर होता है।