पीएम विश्वकर्मा योजना 2024 क्या है ?

By: tractorchoice
Published on: 10-Apr-2024
पीएम विश्वकर्मा योजना 2024 क्या है ? Image

पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत 2023 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण और ट्रेनिंग प्रदान करना है। 

प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को 500 रूपए की राशि प्रतिदिन प्रदान की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के टूल किट खरीदने के लिए बैंक अकाउंट में 15000 रुपए की राशि भी ट्रांसफर करेगी। 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य विश्वकर्मा समुदाय में आने वाले विभिन्न जातियों को काम काज वाले सही क्षेत्रों में ट्रेनिंग प्रदान करना है। 

इसके अलावा सरकार की तरफ से उन्हें खुद का रोजगार करने के लिए कम ब्याज दरों पर ऋण भी उपलब्ध  करवाया जायेगा। इस योजना के जरिये नागरिक फ्री में ट्रेनिंग कर सकते है। 

ये भी देखें: PM Kisan Tractor Yojana : नया ट्रैक्टर खरीदने पर देगी सरकार 50% सब्सिडी

विश्वकर्मा समुदाय में आने वाले नागरीको को बहुत ही कम दरों पर ब्याज उपलब्ध  करवाया जा रहा है।  300000 रूपए तक की राशि पर नागरीको को 5 % की ब्याज दर से ऋण दिया जायेगा। 

विश्वकर्मा समुदाय योजना का लाभ कौन कौन उठा सकता है ?

दरजी, धोबी,  मोची, सुनार, लोहार, कुम्हार, मालाकार, मूर्तिकार, कारपेंटर, अस्त्र बनाने वाले, राज मिस्त्री, नाव बनाने वाले, मछली का जाला बनाने वाले, ताला बनाने वाले, डलिया, चटाई, झाड़ू बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता और पारंपरिक गुड़िया और खिलौना बनाने वाले लोग इस योजना का लाभ उठा सकते है। 

विश्वकर्मा समुदाय योजना के लाभ क्या है ?

  1. विश्वकर्मा समुदाय योजना के अंदर आने वाले सभी समुदाय इस योजना का लाभ उठा सकते है। 
  2. 18 पारम्परिक व्यवसाय को सरकार लोन प्रदान करेगी। 
  3. 140 से भी अधिक जातियां इस योजना का लाभ उठा सकती है। 
  4. विश्वकर्मा जातियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि रोजगार के अवसर बढ़ सके। 
  5. विश्वकर्मा जातियों के अंदर आने वाले नागरीको को कम ब्याज दरों पर ऋण प्रदान किया जायेगा। 

ये भी देखें: इस राज्य में मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है

विश्वकर्मा समुदाय योजना की पात्रता 

  1. आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास जाती प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। 
  2. योजना का लाभ सिर्फ भारतीय नागरिक ही उठा सकते है। 
  3. आवेदन करने वाला व्यक्ति कुशल शिल्पकार या कारीगर होना आवश्यक है। 

विश्वकर्मा समुदाय योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

पहचान पत्र

मोबाइल नंबर 

निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाणपत्र

बैंक अकाउंट पासबुक

पासपोर्ट साइज फोटो

मूल निवासी प्रमाण पत्र

आधार कार्ड एवं पैन कार्ड

ईमेल आईडी



Similar Posts