BRC स्थापित कराने पर यूपी के किसानों को 1 लाख तक अनुदान, जानें सबकुछ

By: tractorchoice Published on: 09-Jun-2025

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कई कल्याणकारी योजनाएं जारी करती आ रही है। 

किसानों को जैविक खेती को लेकर जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत एक बीआरसी खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कृषकों से आवेदन भी आमंत्रित किये गए हैं।

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए सबसे अच्छी खबर है। राज्य सरकार राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) खोलेगी। 

यहां से किसान रसायनमुक्त खेती के तौर तरीके सीख सकेंगे। सेंटर पर पशुधन आधारित उत्पादनों की बिक्री होगी। इसके लिए योगी सरकार किसान को 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी मुहैय्या कराएगी। 

जैविक उत्पादों के सेवन का प्रचलन बढ़ा 

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के अनुसार, अधिकतम किसान रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करते हैं। रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव को देखते हुए अब घरों में जैविक उत्पादों के सेवन का प्रचलन भी काफी बढ़ा है। 

कृषकों को जैविक खेती करने के लिए बढ़ावा 

किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत एक बीआरसी खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

इसके लिए किसानों से आवेदन मांगे हैं और फिर एक किसान का बीआसी खोलने के लिए चयन किया जाएगा। इस केंद्र पर जैविक खाद व जैव कीटनाशक तैयार किया जाएगा। किसानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: जानें भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया नैचुरल फार्मिंग मिशन क्या है ?

किसानों को 1 लाख रुपये तक अनुदान

उद्यमी किसान या एफपीओ की ओर से बीआरसी स्थापित करने के लिए 2 किस्तों में 1 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। बीआरसी का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। जैविक खेती करने वाले अथवा इस क्षेत्र में अनुभव रखने वाले कृषकों के चुनाव में प्राथमिकता दी जाएगी।

BRC पर होगी इन उत्पादों की बिक्री 

बीआरसी पर जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, आग्नेयास्त्र आदि जैविक उर्वरक व जैव कीटनाशकों की बिक्री होगी। इन उत्पादों के प्रयोग से मृदा स्वास्थ्य बेहतर होगा, रसायनों का प्रयोग कम होगा, रसायनों से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी आएगी। 



प्रश्न : सरकार द्वारा जैविक उत्पादन को क्यों बढ़ावा दिया जा रहा है ?

उत्तर : खेती में अधिक रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से बढ़ती स्वास्थ्य समस्यायों को दूर करने के लिए सरकार जैविक उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। 

प्रश्न : सरकार बीआरसी स्थापित कराने के लिए कितना अनुदान प्रदान कर रही है ?

उत्तर : सरकार बीआरसी स्थापना के लिए 1 लाख रुपए की सब्सिड़ी प्रदान कर रही है।  

प्रश्न : सरकार की तरफ से अनुदान पर स्थापित BRC पर इन उत्पादों की बिक्री मिलेगी 

उत्तर : बीआरसी पर जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, आग्नेयास्त्र आदि जैविक उर्वरक व जैव कीटनाशकों की बिक्री होगी।

Similar Posts