राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में सरकारी दरों पर प्रमाणित बीज उपलब्ध। किसानों को दी गई सतर्कता और जांच की सलाह। गेहूं सीजन की शुरुआत से पहले नकली बीजों के खिलाफ अलर्ट जारी। किसानों को प्रमाणित, सीलबंद बीज खरीदने की सलाह। 1800-180-1551 पर टोल फ्री हेल्पलाइन — सुबह 6 से रात 10 बजे तक। राजस्थान, हरियाणा के कृषि केंद्रों पर सरकारी रेट में हाई क्वालिटी बीज उपलब्ध।
गेहूं का सीजन शुरू होने वाला है। उससे पहले सरकार का कृषि विभाग किसानों को आगाह कर रहा है। किसानों को बताया जा रहा है कि वे नकली बीजों से सावधान रहें। इसी सावधानी में भलाई है, क्योंकि इससे किसान अपनी फसल, पैसे और मेहनत की सुरक्षा कर सकते हैं। नकली बीज खरीद कर खेत में लगाया तो एकमुश्त फसल, पैसे और मेहनत की बर्बादी होगी। आगे इस लेख में जानते हैं, कि कैसे किसान नकली बीज से बचकर असली बीज खरीद सकते हैं।
इस बारे में राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस नंबर की सहायता से किसान असली बीजों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। किसानों को 1800-180-1551 पर सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक फ्री परामर्श की सेवा मिलेगी।
ये भी पढ़ें: रबी 2025-26 में गेहूं बीज पर ₹2000 सब्सिडी, फ्री सप्लाई
कृषि अनुसंधान केंद्र अकलेरा में किसानों को गेहूं, सरसों और धनिया के बीज सस्ते रेट पर दिए जा रहे हैं। किसानों को प्रमाणित और उच्च उपज देने वाली किस्में दी जा रही हैं। ध्यान रखें कि बीज सीमित मात्रा में हैं, इसलिए पहले आओ, पहले पाओ की सुविधा लेनी होगी।
इसी तरह कोटा के किसान भी गेहूं, सरसों, चना, धनिया, मेथी के बीज सरकारी रेट पर खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें: इस राज्य में धनिया और मेथी उत्पादन पर 15 हजार सब्सिडी की घोषणा
कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी ने कहा है कि रबी फसलों जैसे सरसों की किस्में RH -725 और गेहूं की किस्में WH -1270 और WH -306 का बीज उपलब्ध है।
सभी किसान भाइयों से निवेदन है कि सुबह 9.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक कार्यालय दिवस में अनुदान पर 3 किलोग्राम सरसों की किस्म RH -725 को 480 रुपये और 40 किलोग्राम गेहूं की किस्म WH 1270 को 1270 रुपये और WH 306 को 2100 रुपये में खरीद सकते हैं। इसलिए साथ में आधार कार्ड लेकर आएं ताकि आप अनुदान का लाभ उठा सकें। बीज की सीमित मात्रा में उपलब्ध है।
प्रश्न: गेहूं के सीजन की शुरुआत से पहले सरकार किसानों को किस चीज़ के लिए सतर्क कर रही है ?
उत्तर: नकली बीजों से
प्रश्न: सरकार द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर क्या है, जिस पर बीजों से संबंधित जानकारी ली जा सकती है ?
उत्तर: 1800-180-1551
प्रश्न: बीज खरीदते समय किसानों को निम्न में से कौन-सी बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर: प्रमाणन टैग, सीलबंद पैक और अंतिम तिथि जांचें
प्रश्न: राजस्थान में प्रमाणित बीज किस केंद्र पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं ?
उत्तर: कृषि अनुसंधान केंद्र, अकलेरा
प्रश्न: कृषि अनुसंधान केंद्र, अकलेरा पर गेहूं RAJ 4037 बीज का सरकारी रेट क्या है ?
उत्तर: ₹45/किग्रा