जानें प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना 2024 के बारे में

By: Tractor choice Published on: 20-Feb-2024
 जानें प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना 2024 के बारे में

प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना का आरम्भ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सन 2015 में किया गया था। आप सभी जानते है बिना सिंचाई के किसी भी फसल का उत्पादन नहीं किया जा सकता है। आज भी बहुत से ऐसे क्षेत्र और इलाके है, जहाँ पर पानी की असुविधा होने की वजह से किसान खेती नहीं कर पाते है। 

प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की पानी की समस्या को दूर करना है, ताकि किसान अच्छे से खेती कर सके। 

सरकार द्वारा इस योजना के लिए 50000 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की गई है। किसानों के अलावा इस योजना के चलते सेल्फ हेल्प ग्रुप (self help group), सहकारी समिति, ट्रस्ट और उत्पादक किसानों के समूहों को भी प्रदान किया जायेगा। 

प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना के मुख्य बिंदु 

  1. यह योजना केंद्र सरकार द्वारा निर्मित की जाती है, और राज्य सरकार द्वारा इस योजना को किर्यान्वित किया जाता है। इस योजना में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 75 % और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 25 % होती है। 
  2. इस योजना का लाभ कुल 22 लाख किसान उठा पाएंगे, जिनमे से 250000 अनुसूचित जाति और 200000 अनुसूचित जनजाति को भी इसका लाभ प्रदान किया जायेगा। 
  3. इस योजना के तीन महत्वपूर्ण बिंदु और है:
  • त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम 
  • हर खेत को पानी 
  • वाटरशेड डेवलपमेंट 

ये भी पढ़ें:  UP बोरिंग योजना - उत्तर प्रदेश निःशुल्क बोरिंग योजना का जाने लाभ

प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना का मुख्य उद्देश्य 

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जिसकी आधे से ज्यादा जनसँख्या कृषि पर निर्भर है। सिंचाई की समस्या को देखते हुए सरकार ने प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना का आरम्भ किया।  

इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर खेत को पानी पहुँचाना है। इस योजना में जल संसाधनों के अधिकतम प्रयोग पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। 

ताकि फसल में सूखा की वजह से होने वाले नुक्सान से बचा जा सके। इस योजना के जरिये किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। 

प्रधान मंत्री कृषि योजना की पात्रता 

  1. सबसे पहले जो व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन करना चाहता है, वो किसान होना चाहिए। किसान भारत का ही मूल निवासी होना चाहिए। 
  2. आवेदक के पास खेती करने योग्य भूमि होनी चाहिए। 
  3. किसी भी वर्ग में आने वाले किसान इस योजना का लाभ उठा सकते है। 
  4. जो किसान लीज एग्रीमेंट के तहत 7 वर्षो से भूमि पर कृषि कर रहे है, वो किसान भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। 

ये भी पढ़ें:  किसानों के लिए खुशखबरी अब फ्री में मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन

प्रधान मंत्री कृषि योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

  1. आवेदक का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर 
  2. आवेदक का पहचान पत्र 
  3. पासपोर्ट साइज फोटो 
  4. जमीन के कागजात 
  5. बैंक पास बुक की फोटोकॉपी 

प्रधान मंत्री कृषि योजना में कैसे करें आवेदन 

प्रधान मंत्री कृषि योजना का लाभ उठाने के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmksy.nic.in/ है। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने राज्य के कृषि विभाग से संपर्क कर सकते है।


Similar Posts