समय के साथ कृषि क्षेत्र में भी काफी बदलाव आया है। रोटावेटर फसल की बुवाई से पहले खेत को तैयार करने के काम आता है। इस कृषि यंत्र का इस्तेमाल खास तौर से खेत में फसलों के बीज की बुवाई के लिए किया जाता है।
ये खेतों से फसलों के अवशेष हटाने में भी मददगार साबित होता है। इससे मिट्टी में बीजों तक उर्वरक आसानी से पहुंच जाता है।
इसका इस्तेमाल खेत की जुताई के लिए भी किया जाता है। इसकी मदद से किसान 125 मिमी-1500 मिमी की गहराई तक खेत की जुताई कर सकते हैं।
किसानों का समय बचता है और लागत भी कम आती है। रोटावेटर अन्य जुताई के यंत्रों की अपेक्षा कम समय में काम पूरा कर लेता है। रोटावेटर अन्य कृषि यंत्रों की अपेक्षा 15 से 35 प्रतिशत तक ईंधन की बचत करता है।
यह मिट्टी को तुरंत तैयार कर देता है, जिससे पिछली फसल की मिट्टी की नमी का फिर से उपयोग हो सकता है। रोटावेटर की सबसे खास बात यह भी है, कि इसे किसी भी तरह की मिट्टी में चलाया जा सकता है, चाहे मिट्टी दोमट, चिकनी, बलुई, बलुई दोमट, चिकनी दोमट आदि क्यों न हो।
ये भी पढ़ें: रोटावेटर को रोटावेटर क्यों कहते है जाने यहां?
भारत की केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में सरकार किसानों और खेती-बाड़ी से जुड़े विभिन्न कार्यों को बढ़ावा दे रही है।
ऐसी स्थिति में सरकार किसानों को रोटावेटर प्रदान करने के लिए भी अच्छा खासा अनुदान मुहैया कराती है। केंद्र सरकार स्माम योजना के तहत किसानों को कृषि मशीनों पर 40 से 80% प्रतिशत तक अनुदान देती है।
सरकार के इस अनुदान का लाभ देश के समस्त राज्यों के किसान उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले सरकार के द्वारा जारी की गई इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां जाकर आपको स्माम योजना के लिए पंजीकरण करना होगा। केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर कृषि उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए सब्सिडी योजनाएं चलाती है। इसका लाभ लेने के लिए किसान भाई अपने जिले के कृषि अधिकारी या कृषि विज्ञान केंद्र से पूरी जानकारी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: लेजर लैंड लेवलर मशीन की खरीदी पर मिलेगी 1,80,000 रुपए की सब्सिडी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने राज्य के सभी किसानों को रोटावेटर खरीदने पर 50% प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान करती है। इसका लाभ लेने के लिए राज्य के किसान यूपी सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट upagriculture.com पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं।
भारतीय बाजारों में रोटावेटर की कीमत 50000 से शुरू होकर 2 लाख रुपये तक होती है। रोटावेटर की कीमत इसकी तकनीकी और इसकी आधुनिकता पर निर्भर करती है।
प्रश्न : रोटावेटर क्या है ?
उत्तर : रोटावेटर एक खास तरह का कृषि यंत्र है, जिसे ट्रैक्टर के साथ जोड़कर चलाया जाता है।
प्रश्न : रोटावेटर की मदद से किसान कितनी गहरी जुताई कर सकते हैं ?
उत्तर : रोटावेटर की मदद से किसान 125 मिमी-1500 मिमी की गहराई तक खेत की जुताई कर सकते हैं।
प्रश्न : रोटावेटर की बाजार में कितनी कीमत है ?
उत्तर : रोटावेटर की कीमत 50000 हजार से 2 लाख रूपए के बीच होती है।