इन पौधों को उगाकर आप अपने घर को आकर्षक बना सकते हैं

By: tractorchoice
Published on: 31-Dec-2023

ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे पौधों के विषय में बताएंगे, जिन्हें आप अपने घर पर भी लगा सकते हैं। इन पौधों से आप अपने घर की सजावट कर सकते हैं। आज कल अधिकांश लोग अपने घर को आकर्षक दिखाने के लिए उसमें पेड़-पौधे लगाते हैं। परंतु, कुछ लोग पौधे तो लगाना चाहते हैं, परंतु उन्हें अच्छी धूप नहीं मिलेगी, इस वजह से वो पौधे नहीं लगाते हैं।

परंतु, बहुत सारे पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें छाया काफी पसंद होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के विषय में बताएंगे, जिन्हें धूप की आवश्यकता नहीं होती है। ये पौधे छाया-प्रेमी तरीके के होते हैं। इन पौधों को आप सीधी धूप में नहीं रह सकते हैं, क्योंकि इससे उनकी पत्तियां जल जाती हैं अथवा उनमें पीले रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। छाया-प्रेमी पौधों को कम रोशनी वाली जगहों पर रखा जाना चाहिए।

कम तापमान की आवश्यकता वाले पौधे

शोधों के मुताबिक, अधिकांश घरों में मिलने वाला मनी प्लांट भी एक ऐसा पौधा है, जिसे तीव्र रोशनी की आवश्यकता नहीं होती है। इसे काफी कम देखभाल की जरूरत पड़ती है और ये हवा को शुद्ध करने में भी सहयोग करता है। इसके अतिरिक्त जेब्रा प्लांट भी एक छाया-प्रेमी पौधा है। इस पौधे की पत्तियां जेबरा की भांति दिखती हैं। इस पौधे को भी काफी कम देखभाल की जरूरत होती है। साथ ही, आप अपने घर में या किचन में कहीं पर भी लकी बैम्बू प्लांट लगा सकते हैं। इसे आप रसोई में माइक्रोवेव अथवा फ्रिज के ऊपर, शो पीस के तौर पर सजा सकते हैं। पौधे को एक दीर्घ काल तक चलाने के लिए समय-समय पर पानी देना बेहद आवश्यक होता है।

ये भी पढ़ें: इस फूल की खेती करने पर मिलेगा किसानों को तगड़ा मुनाफा जानें कैसे?

एग्लोनिमा पौधा भी लगा सकते हैं

दरअसल, इन पौधों के अतिरिक्त आप अपने घर में एग्लोनिमा पौधा भी लगा सकते हैं। इसे आप अपने घर की रसोई में लगा सकते हैं। चीनी सदाबहार पौधे के नाम से भी ये जाना जाता है। विशेष बात यह है, कि इस पौधे को काफी ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसी स्थिति में आप इसे घर की रसोई में अथवा किसी भी अन्य जगह पर सुगमता से उगा सकते हैं।

Similar Posts