क्या है मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना ?

By: tractorchoice Published on: 05-Apr-2024
क्या है मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना ?

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का निर्माण 4 नवंबर 2022 को उत्तराखंड के मुख्य मंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी ने किया था। यह योजना उत्तराखंड की महिलाओं के कल्याण के लिए लागू की गयी थी। 

इस योजना का उद्देश्य आने वाले साल 2025 तक करीब एक लाख पच्चीस हजार महिलाओं को लखपती बनाना है। 

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ कौन उठा सकता है ?

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ  स्वयं  सहायता समूह से जुडी महिलाऐं उठा सकती है। इस योजना के जरिये महिलायी आत्मनिर्भर बन अपने परिवार का पालन पोषण और देखभाल कर सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16 वीं किस्त कब तक आ जाऐगी?

साथ ही उनके जीवन स्तर में भी काफी सुधार आएगा। इस योजना का संचालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। 

इस योजना में  स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 5 लाख रुपए तक की राशि पर ब्याजमुक्त लॉन प्रदान किया जायेगा। 

लखपति दीदी योजना उत्तराखंड के लाभ 

  1. यह योजना स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं को लाभ प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। 
  2. इस योजना का उद्देश्य प्रति वर्ष लाखों महिलाओं की वार्षिक आय को एक लाख रुपए से अधिक करना है। 
  3. महिलाओं को व्यापार स्थापित करने के लिए ट्रेनिंग और विभिन्न उत्पादों की मार्केटिंग करने के लिए  मार्गदर्शन भी किया जायेगा। 
  4. इस योजना के जरिये महिलायें आत्मनिर्भर बनेगी साथ ही उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा।  

लखपति दीदी योजना उत्तराखंड की पात्रता 

  1. इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को ही मिलेगा। 
  2. लखपती दीदी योजना में आवेदन करने वाली महिलायें उत्तराखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए। 
  3. साथ ही इस योजना का लाभ केवल  स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं को ही मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: महिलाओं को मिलेगी फ्री सोलर आटा चक्की

लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड 
  2. निवास प्रमाण पत्र 
  3. आय प्रमाण पत्र 
  4. मोबाइल नंबर 
  5. पासपोर्ट साइज फोटो 
  6. आयु प्रमाण पत्र 
  7. बैंक खाता विवरण 

Similar Posts