महिलाओं को मिलेगी फ्री सोलर आटा चक्की

By: tractorchoice Published on: 09-Feb-2024
महिलाओं को मिलेगी फ्री सोलर आटा चक्की

फ्री सोलर आटा चक्की योजना की शुरुआत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा की गयी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की सभी महिलाओं को फ्री सोलर आटा चक्की प्रदान करना है। 

इस योजना का लाभ केवल महिलायें ही उठा सकती है। इस योजना के अनुसार इसमें उन परिवारों को शामिल किया जायेगा जिनकी आय 50000 या इससे कम होगी। 

साथ ही जो महिलाये आटा चक्की की जगह नगद पैसे लेना चाहती है ,और खुद की पसंद की मशीन खरीदना चाहती है वो ऐसा भी कर सकती है। साथ ही इस योजना के अंतर्गत महिलाओ को चक्की एवं मसाला मिल खोलने के लिए 20000 रुपए की राशि भी प्रदान की जाएगी। 

जिसमे 10 हजार रुपए की राशि ऋण के रूप में और 10 हजार रुपए की राशि अनुदान के रूप में महिलाओं को प्रदान की जाएगी। साथ ही इस ऋण पर कोई ब्याज बसूली नहीं की जाएगी, प्रत्येक जिले में 125 लाख महिलाओ को फ्री सोलर आटा चक्की का लाभ सरकार द्वारा प्रदान किया जायेगा। 

इस योजना में आवेदन महिला के नाम से किया जायेगा , साथ ही महिला आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। यह सोलर चक्की बिजली और डीजल की आवश्यकता के साथ साथ प्रदूषण को भी कम करती है। 

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना 2024

सोलर आटा चक्की के कई फायदे है ,यह आटा चक्की के व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक है। यह एक ऐसी मशीन है जो सौर ऊर्जा का प्रयोग कर अनाज को पीसती है। 

यह लागत प्रभावी ,पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक तकनीकों से बनी हुई मशीन है। यह आटा चक्की के मालिकों को सब्सिडी जैसी योजनाओ का लाभ उठाने में मदद करती है जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी साथ ही बचत में भी। 

फ्री सोलर आटा चक्की की पात्रता किन महिलाओं को मिलेगी ?

  • 1. महिला भारत की मूल निवासी हो। 
  • 2. ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को सबसे पहले पात्रता दी जाएगी। 
  • 3. एक परिवार में से केवल एक ही महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है। 
  • 4. इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जायेगा जिनकी आय सालाना 50 हजार या उससे भी कम है। 
  • 5. केवल वो ही महिलाये इस योजना का लाभ उठा सकती है , जिनका बैंक में खाता है और वह खाता आधार कार्ड से लिंक हो। 
  • 6. बी पी एल श्रेणी में आने वाले परिवार इस योजना का लाभ उठा सकते है। 
  • 7. इस योजना का लाभ केवल फ्री आटा चक्की योजना में रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही मिलेगा। 

फ्री सोलर आटा चक्की में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज :

  • आधार कार्ड                     
  • मोबाइल नंबर 
  • आवेदक की फोटो 
  • राशन कार्ड 
  • परिवार कार्ड 
  • श्रमिक कार्ड 
  • इ -श्रम कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 

ये भी पढ़ें: योगी सरकार किसानों को इस काम के लिए 20 लाख तक अनुदान दे रही है, आवेदन की अंतिम तिथि ?

आवेदक की फोटो 

अभी तक राज्य और केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत नहीं की गयी है , इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी क्षेत्र के सरकारी विभाग या किसी साइबर कैफ़े से इसकी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

Similar Posts