रबी में आलू की सिंचाई कब करें | कृषि वैज्ञानिकों की खास सलाह

By: tractorchoice
Published on: 07-Nov-2025

रबी मौसम में आलू की सिंचाई पर कृषि वैज्ञानिकों की विशेष सलाह

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार आलू में 80% प्रतिशत तक पानी होता है। ऐसे में सिंचाई का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि आलू की फसल में पानी कम या ज्यादा लगने के भी नुकसान और फायदे हैं। आलू में सिंचाई जितना बेहतर तरीके से होगी, उतना ही उत्पादन अच्छा और आलू की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

इस समय आलू की बुवाई चल रही है। ऐसे में आलू की बुवाई के बाद उसकी पहली सिंचाई कितने समय में की जानी चाहिए। इसका सही मानक क्या है इन सब के बारे में आज हम डिटेल से जानेंगे और यह भी जानेंगे कि अगर सिंचाई मानक के अनुरूप नहीं की जाती है तो आलू में क्यों सड़न पैदा हो जाती है।

 ऐसे में आलू बोने के कितने दिन बाद सिंचाई करनी चाहिए। साथ ही सिंचाई करते समय हमें सिंचाई की कौन सी विधि अपनानी चाहिए, जिससे आलू के पौधे सुरक्षित रहें और पैदावार भी बढ़ती रहे। इसके साथ ही हम अभी जानेंगे कि आलू में कब सिंचाई करनी चाहिए।

आलू की सिंचाई को लेकर कृषि विशेषज्ञों का क्या कहना है ?

कृषि विज्ञान केंद्र सुलतानपुर में कार्यरत कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर एके सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यदि आलू की बुवाई करते समय मिट्टी में नमी की मात्रा कम है तो सिंचाई तुरंत कर देनी चाहिए। अन्यथा 12 से 15 दिन बाद ही पहली सिंचाई करें। खासकर जब आलू 2 से 5% जमाव हो जाए, तब पहली सिंचाई करनी चाहिए। सिंचाई करते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए अगर कूड में सिंचाई कर रहे हैं तो एक तिहाई को सूखा रहना चाहिए और दो तिहाई कूड में ही पानी चलाएं। ऐसा करने से कूड बैठेगा नहीं, आलू की फसल से अच्छा उत्पादन मिलेगा।

जानिए किस विधि से सिंचाई करें

कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि आलू में 80% प्रतिशत तक पानी होता है। ऐसे में सिंचाई का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि आलू की फसल में पानी कम या ज्यादा लगने के भी नुकसान और फायदे होते हैं। आलू में सिंचाई जितना बेहतर तरीके से होगी, उतना ही उत्पादन अच्छा और आलू की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। इसके लिए किसान कूंड में सिंचाई करने के बजाय ड्रिप या मिनी स्प्रिंकलर से ही सिंचाई करें, जिससे पैदावार पर कोई नकारात्मक असर न पड़े।

जानिए सिंचाई में कितना अंतराल रखना चाहिए

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि आलू रवी के मौसम की प्रमुख फसलों में से एक है। इसलिए इस मौसम में सर्दी अधिक होती है और पाला पड़ने की संभावना भी काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में अगर पाला पड़ रहा हो तो हमें आलू के खेतों की सिंचाई कम समय में कर देनी चाहिए। लेकिन, इस बात का ध्यान रहे की सिंचाई करते समय हल्की सिंचाई ही करें और कूड में जल जमाव की स्थिति ना बनने दें।



प्रश्न: कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार आलू में लगभग कितने प्रतिशत पानी होता है ?

उत्तर: 80%

प्रश्न: यदि बुवाई के समय मिट्टी में नमी की मात्रा कम हो, तो पहली सिंचाई कब करनी चाहिए ?

उत्तर: तुरंत बुवाई के बाद

प्रश्न: जब मिट्टी में पर्याप्त नमी हो, तो पहली सिंचाई कब करनी चाहिए ?

उत्तर: 12 से 15 दिन बाद

प्रश्न: पहली सिंचाई कब करनी चाहिए जब आलू का जमाव किस प्रतिशत तक हो जाए ?

उत्तर: 2–5%

प्रश्न: कृषि विशेषज्ञों के अनुसार कूंड में सिंचाई करते समय खेत का कितना हिस्सा सूखा रहना चाहिए ?

उत्तर: एक तिहाई

Similar Posts