भारत में खेती एक बड़ा व्यवसाय बन चुका है, जिससे लाखों किसान जबरदस्त आमदनी कर रहे हैं। इसकी वजह है, नई तकनीकों का आना, जिससे खेती ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं, कुछ किसान परंपरागत फसलों की खेती छोड़ फूल की खेती कर रहे हैं।
बतादें, कि गेंदा की फसल किसानों को कम समय में अच्छी उपज और अधिक मुनाफा दिला सकती है। जैसा कि आप जानते ही हैं, इस फूल की मांग बाजारों में 12 महीने बनी रहती है, जिससे किसान अच्छी आमदनी कर लेते हैं।
गेंदा के फूल की खेती करना किसानों के बाएं हाथ का काम है। सबसे पहले किसान इस फूल के बीजों की तैयारी नर्सरी में करें और उसके बाद अपने खेतों की अच्छे से जुताई कर लें, ताकि मिट्टी एकसार हो जाए। इसके बाद पौधों की रोपाई करें।
साथ ही यह ध्यान रखें कि इस फूल की रोपाई के बाद उसी समय सिंचाई करनी होती है। उसके बाद पौधे निकल आते हैं और करीब 55 से 60 दिनों के भीतर फूल निकलना शुरू हो जाते हैं। किसान रोजाना इन फूलों को तोड़कर बाजारों में बेच सकते हैं।
गेंदा फूल खास तौर पर मंदिरों, पूजा-पाठ में उपयोग किए जाते हैं और आजकल इन फूलों की इतनी मांग है कि शादियों में भी सजावट के लिए मार्केट में इनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि किसान इन फसलों की ओर बढ़ रहे हैं।
गेंदा की खेती की खासियत पर नजर डालें तो गेंदा फूल की फसल दो से तीन महीने में ही तैयार हो जाती है। इस फूल की खेती में अधिक खाद या महंगी मशीनरी की जरूरत नहीं होती, जिससे यह फसल किसानों के लिए मुनाफे का विकल्प बन गई है। किसान अगर इस फसल की खेती करते हैं, तो वे लगभग प्रति कट्ठा 14,000 रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बेकार समझकर फेंके जाने वाले फूलों से किसान कमा रहा मोटा मुनाफा, जानें कैसे ?
भारत के कई राज्यों में इस फूल की खेती की जाती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में गेंदा की लगभग 50 प्रजातियां पाई जाती हैं। अगर किसान इस फसल की खेती करना चाहते हैं, तो उन्हें यह फसल 15 से 29 डिग्री सेल्सियस तापमान में करनी चाहिए।
अब जानें किन राज्यों के किसान इस फसल की खेती कर सकते हैं। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तराखंड शामिल हैं।
प्रश्न 1. गेंदा के फूल की खेती से फसल तैयार होने में कितना समय लगता है ?
उत्तर: 3 महीने
प्रश्न: गेंदा के फूल की खेती की शुरुआत किसान को किस प्रकार करनी चाहिए ?
उत्तर: बीजों की तैयारी नर्सरी में करके
प्रश्न: गेंदा की रोपाई के बाद तुरंत क्या करना आवश्यक होता है ?
उत्तर: सिंचाई
प्रश्न: गेंदा के फूल तोड़ने की शुरुआत रोपाई के कितने दिनों बाद होती है ?
उत्तर: 55-60 दिन
प्रश्न: गेंदा के फूलों की सबसे अधिक मांग किन कार्यों में होती है ?
उत्तर: पूजा-पाठ और सजावट दोनों में