विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत उन्नत खेती की जानकारी

By: tractorchoice
Published on: 10-Jun-2025
 विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत उन्नत खेती की जानकारी

भारत भर के गांवों में किसानों को उन्नत खेती की जानकारी मुहैया कराई जा रही है। ये जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही है और इसके लिए वैज्ञानिकों की टीम गांवो में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद कर रही है। 

गौरतलब है कि बीते दिनों ही सरकार द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत की गई है। यह अभियान 12 जून तक चलेगा और इस दौरान 16 हजार वैज्ञानिकों की टीमें किसानों के पास पहुंचकर उन्नत खेती की जानकारी दे रही है।

उल्लेखनीय है, कि बीते दिनों केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी से राष्ट्रव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान  का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने सभी किसान भाई-बहनों से अभियान से जुड़ने की अपील की है। 

12 जून तक चलने वाले इस अभियान में वैज्ञानिकों की टीमें गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद करेंगे। 15 दिवसीय अभियान के दौरान कृषि मंत्री लगभग 20 राज्यों की यात्रा कर किसानों और वैज्ञानिकों के साथ संवाद में शामिल होकर उत्साह बढ़ायेंगे।

कृषि अनुसंधान का मार्ग तय किया जाएगा 

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकता के अनुसार आगे के कृषि अनुसंधान का मार्ग तय किया जाएगा। कृषि मंत्री ने किसान भाइयों-बहनों से अपील करते हुए कहा कि 12 जून तक चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने में कोई कसर मत छोड़ना। 

उन्होंने किसानों से कहा कि वैज्ञानिक आपके गांव आ रहे हैं, आप समय निकालिए और उनके साथ बैठिए, खेती में नए प्रयोग सीखिए और उत्पादन बढ़ाइए। विकसित कृषि संकल्प अभियान का मतलब है की वैज्ञानिक लैब से निकलकर खेत में किसानों के बीच जाएं और गाँव में किसानों से साथ बैठे।

ये भी पढ़ें: हल्दी की जैविक खेती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

किसानों को सही प्रशिक्षण देने की तैयारी 

16 हजार वैज्ञानिकों की 2170 टीमें बनाई गई हैं, जो गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद कर रही है। इस अभियान के माध्यम से वैज्ञानिक देश के 700 जिलों के लगभग 1.5 करोड़ किसानों तक पहुंचेगी और उन्हें नई कृषि तकनीकों के अनुप्रयोग के बारे में जागरूक करेगी। हरेक टीम एक दिन में दो गांव में जाएगी। 

15 दिनों तक अभियान के दौरान क्षेत्र की जलवायु, पानी मिट्टी के पोषक तत्वों व अन्य बातों को ध्यान में रखते हुए किसानों को सिखाया जाएगा कि उन्हें कौन सी फसल उगानी चाहिए ? कौन सी किस्म का उपयोग करना चाहिए ? उर्वरकों का उपयोग कैसे करना चाहिए ? आदि। साथ ही प्राकृतिक खेती और दलहन व तिलहन की खेती के बारे में किसानों से चर्चा की जाएगी। 

 

प्रश्न : सरकार ने क्यों कृषि वैज्ञानिकों को किसानों के खेत पर जाने का निर्देश दिया है ? 

उत्तर : किसानों को आधुनिक और तकनीकी कृषि संबंधित जानकारी देने के लिए सरकार ने यह निर्देश प्रदान किये हैं। 

प्रश्न : सरकार ने कितने वैज्ञानिकों की टीम गठित की है ?

उत्तर : सरकार की तरफ से 16 हजार वैज्ञानिकों की 2170 टीमें बनाई गई हैं, जो गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद कर रही है।

प्रश्न : वैज्ञानिक किसानों को क्या प्रशिक्षण प्रदान करेंगे ?

उत्तर : वैज्ञानिक किसानों को फसलों की किस्म, उर्वरक और प्राकृतिक खेती से जुड़ा प्रशिक्षण देंगे।

Similar Posts