पॉवरट्रैक ब्रांड का 37 HP में आने वाला दमदार ट्रैक्टर

By: tractorchoice
Published on: 18-Feb-2025
Powertrack 437 Tractor: High Performance, Mileage, and Features.

पॉवरट्रैक कंपनी किसानों के बीच अपने शानदार और दमदार उत्पादों की वजह से काफी मशहूर है। 

पॉवरट्रैक कंपनी के ट्रैक्टर्स खेत में काफी जबरदस्त प्रदर्शन देते हैं। यह ट्रैक्टर उनमें से एक है और इसमें शानदार डिजाइन के साथ एडवांस स्पेसिफिकेशन्स है। 

पॉवरट्रैक कंपनी के ट्रैक्टर मॉडल अधिकांश अत्याधुनिक तकनीकों से लैश होते हैं। 

आज हम आपको कंपनी के ऐसे ही बेहतरीन विशेषताओं और शानदार फीचर्स के साथ आने वाले पॉवर ट्रैक 437 ट्रैक्टर के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।  

Powertrac 437 कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत में पूरा करने वाला एक शानदार ट्रैक्टर है। 

Powertrac 437 ट्रैक्टर सर्वोत्तम गुणवत्ता और सबसे कम कीमत रेंज के साथ आता है। इसके अतिरिक्त इसको काफी उच्च तकनीक के द्वारा किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरने के अनुरूप तैयार किया गया है। 

पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर की आकर्षक विशेषताएं 

Powertrac 437 ट्रैक्टर की खूबियां इसको सबसे दमदार ट्रैक्टर बनाती हैं। पॉवरट्रैक ट्रैक्टर ब्रांड का यह ट्रैक्टर किसानों के बजट के अनुरूप है।

ट्रैक्टर मॉडल को कम रखरखाव की जरूरत पड़ती है और सिर्फ नियमित जांच से ही यह अच्छी कंडीशन में रहता है। 

इसके अतिरिक्त यह शानदार माइलेज और हाई फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करता है। ये सभी चीजें इसको पैसा बचाने वाला और पूरी तरह से लाभदायक बनाती हैं। चलिए जानते हैं पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर की आकर्षक विशेषताओं के बारे में। 

ये भी पढ़ें: Powertrac Euro 47 tractor: माइलेज का बाप और जुताई का बादशाह

पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर की निम्नलिखित विशेषताएं 

  1. Powertrac 437 ट्रैक्टर 37 एचपी में आता है और इसकी इंजन क्षमता की बात करें तो 2146 सीसी है। 
  2. यह 3 सिलेंडर के साथ आता है और इसका इंजन रेटेड आरपीएम 2200 जनरेट करता है। 
  3. Powertrac 437 ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 33 एचपी है, जो लिंक्ड अटैचमेंट को भरपूर शक्ति प्रदान करता है। 
  4. माइलेज के मामले में Powertrac 437 ट्रैक्टर काफी प्रसिद्ध है।
  5. यह अग्रिम वाटर-कूल्ड तकनीक और 3 स्टेज ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर के साथ आता है, जो खरीदारों के लिए सबसे शानदार संगम है। 

पॉवरट्रैक 437 के अद्भुत फीचर्स 

  1. Powertrac 437 ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स और स्टीयरिंग मैनुअल / पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) है। साथ ही, मल्टी प्लेट तेल में डूबे हुए ब्रेक इसकी जमीन पर मजबूत पकड को सुनिश्चित करते हैं। 
  2. अगर हम इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी की बात करें तो यह 1600 किलोग्राम है। इसके अंदर दिया गया फ्यूल टैंक 50 लीटर की क्षमता वाला है, जो इसको बिना रुके लंबे समय तक कार्य करने योग्य बनाता है। 
  3. Powertrac 437 ट्रैक्टर में 375 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस और 2010 एमएम व्हीलबेस के साथ आता है। इसके अंदर ऑटोमेटिक डेप्थ और ड्राफ्ट कंट्रोल सिस्टम मिलता है। Powertrac 437 ट्रैक्टर फुल्ली एयर्ड दमदार टायर आते हैं। आगे के टायर 6.00 x 16 और पीछे के टायर 13.6 x 28 साइज के होते हैं।

ये भी पढ़ें: 55 HP में शानदार प्रदर्शन के साथ कम ईंधन खपत करने वाला दमदार ट्रैक्टर

पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर की भारतीय बाजार में कीमत  

Powertrac 437 ट्रैक्टर की कीमत को कंपनी ने किसानों की जेब के बजट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Powertrac 437 ट्रैक्टर की भारतीय वाणिज्यिक वाहन बाजार में कीमत 5.51 - 5.78 लाख के आसपास निर्धारित की गई है, ताकि किसान इसको आसानी से खरीद सकें। 

जानकारी के लिए बतादें कि Powertrac 437 की कीमत अलग अलग राज्यों में अलग अलग हो सकती है। 

निष्कर्ष -

पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर की मदद से कम खर्च में खेती के कठिन से कठिन कार्यों को बड़ी ही आसानी से पूरा किया जा सकता है। इसलिए यह पॉवरट्रैक 437 ट्रैक्टर किसानों के लिए काफी फायदेमंद विकल्प है।  

Similar Posts