आयशर ट्रैक्टर की कहानी एक जर्मन और भारतीय कंपनी की कहानी है। 1936 में जर्मनी में जोसेफ और अल्बर्ट आयशर भाइयों ने आयशर ट्रैक्टर बनाना शुरू किया था।
भारत के अंदर आयशर गुडअर्थ कंपनी ने 1984 में आयशर ट्रैक्टरन के साथ एक सहयोग समझौते के तहत ट्रैक्टरों का निर्माण शुरू किया और बाद में यह आयशर ट्रैक्टरन को खरीदने में सफल रही।
आज, आयशर ट्रैक्टर्स भारत में एक प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड है, जो विभिन्न मॉडल और रेंज में ट्रैक्टर प्रदान करता है। ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख में आज हम जानेंगे आयशर कंपनी के तीन ताकतवर ट्रैक्टर्स के बारे में।
आयशर 485 ट्रैक्टर को इस तरह से निर्मित किया गया है, कि यह खेती के साथ-साथ ट्रॉली खींचने जैसे वजनी कार्यों में भी शानदार प्रदर्शन कर सकें।
यह ट्रैक्टर 2945 सीसी क्षमता वाले 3-सिलेंडर इंजन से युक्त है, जो 45 HP की ताकत उत्पन्न करता है। साथ ही इसमें 38.3 HP की पीटीओ पावर मिलती है।
इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1650 किलोग्राम तक है, जो इसको भारी वजन उठाने और लंबी दूरी तक ट्रॉली खींचने के लिए सक्षम बनाती है।
आयशर 485 ट्रैक्टर में आपको 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर वाले गियरबॉक्स के साथ ऑप्शनल मेकेनिकल या पावर स्टीयरिंग मिलती है, जो संचालन को सुगम और आरामदायक बनाती है।
आयशर 485 ट्रैक्टर में ब्रेकिंग के लिए इसमें ड्राई डिस्क या ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स का विकल्प भी दिया गया है। बतादें कि, यह ट्रैक्टर 2WD ड्राइव के साथ आता है।
ये भी पढ़ें: आयशर 485 सुपर प्लस की कीमत, खूबियां और शानदार फीचर्स की जानकारी
आयशर 557 प्राइमा जी3 ट्रैक्टर 3300 सीसी के 3-सिलेंडर वाले शक्तिशाली इंजन के साथ आता है, जो 50 हॉर्सपावर की ताकत देता है।
इसकी 43 HP की पीटीओ पावर इसे विभिन्न कृषि उपकरणों जैसे रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेशर आदि चलाने में सक्षम बनाती है।
इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2100 किलोग्राम है, जिससे यह भारी लोड और ट्रॉली को भी आराम से खींच सकता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर के साथ पावर स्टीयरिंग दी गई है, जो संचालन को सहज और सुविधाजनक बनाती है।
मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स इसे उच्च सुरक्षा और ब्रेकिंग कंट्रोल प्रदान करते हैं। यह ट्रैक्टर 2WD ड्राइव के साथ आता है और इसकी कीमत 7.35 लाख से 7.70 लाख रुपए (एक्स शोरूम) तक है।
कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी देती है। स्टाइलिश डिजाइन, आरामदायक ड्राइविंग अनुभव और एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण यह ट्रैक्टर बड़े किसानों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।
ये भी पढ़ें: Eicher 557 Prima G3: किसानों का भरोसेमंद और कम ईंधन खपत वाला ट्रैक्टर
आयशर 371 सुपर पावर ट्रैक्टर किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है। यह ट्रैक्टर 3500 सीसी के शक्तिशाली 3-सिलेंडर वाटर कूल्ड इंजन के साथ आता है, जो 37 हॉर्सपावर की दमदार ताकत प्रदान करता है।
आयशर 371 सुपर पावर ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 31 HP है, जिससे यह विभिन्न खेती उपकरणों को आसानी से चला सकता है। आयशर 371 सुपर पावर ट्रैक्टर की लोडिंग क्षमता 1200 किलोग्राम है, जो इसे हल्के से मध्यम भार उठाने के लिए उपयुक्त बनाती है।
आयशर 371 सुपर पावर ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर के साथ ऑप्शनल पावर स्टीयरिंग मिलता है, जिससे इसको चलाना आसान होता है। इसमें ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स दिए गए हैं, जो ब्रेकिंग सिस्टम को सुरक्षित और टिकाऊ बनाते हैं।
यह ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है और इसकी कीमत 5.20 लाख से 5.50 लाख रुपए (एक्स शोरूम) के बीच है। कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी देती है। मजबूत बॉडी, कम मेंटेनेंस और हर मौसम में बेहतरीन परफॉर्मेंस के कारण यह ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
प्रश्न: आयशर 485 ट्रैक्टर की क्या कीमत है ?
उत्तर: ट्रैक्टर की कीमत 6.50 लाख से 6.70 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है और कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी प्रदान करती है।
प्रश्न: आयशर 557 प्राइमा जी3 ट्रैक्टर की क्या कीमत है ?
उत्तर: आयशर 557 प्राइमा जी3 ट्रैक्टर की कीमत 7.35 लाख से 7.70 लाख रुपए (एक्स शोरूम) तक है। आयशर कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी भी उपलब्ध कराती है।
प्रश्न : आयशर 371 सुपर पावर ट्रैक्टर की कीमत क्या है ?
उत्तर: आयशर 371 सुपर पावर ट्रैक्टर की कीमत 5.20 लाख से 5.50 लाख रुपए (एक्स शोरूम) के बीच है।