सोनालिका DI 750 III ट्रैक्टर है खेती के कार्यों का एक्सपर्ट

By: tractorchoice
Published on: 30-Oct-2023
Sonalika DI 750 III Tractor In India

सोनालिका भारत में ट्रैक्टरों की जानी मानी कंपनी है। किसानों को सोनालिका के ट्रैक्टर पसंद आते है। सोनालिका कंपनी किसानों की जरूरतों के हिसाब से ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। आज इस लेख में हम इस कंपनी के ट्रैक्टर के बारे में जानेंगे। सोनालिका DI 750 III ट्रैक्टर बहुत शक्तिशाली ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर 55 hp के इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कई एडवांस फीचर्स दिए है जिससे किसानों को खेती के कार्य करने में आसानी होगी आइये अब इस लेख में जानते है इस ट्रैक्टर के इंजन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में कैसे ये ट्रैक्टर किसानों के लिए अच्छा है।

इंजन क्षमता की जानकारी 

सोनालिका DI 750 III ट्रैक्टर में कंपनी ने 55 hp का इंजन दिया है, ट्रैक्टर के इंजन में कंपनी ने 4 सिलेंडर दिए है। ये ट्रैक्टर बहुत ही पावर के साथ आता है जिससे आप खेती के कार्य आसानी से कर सकता है। ट्रैक्टर का इंजन 2200  के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।

सोनालिका डीआई 750 III फीचर्स और स्पेसिफ़िकेशन 

  • इस ट्रैक्टर के गियर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स प्रदान किये है। इस ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट मेष विथ साइड शिफ्टर दिया गया है। 
  • सोनालिका डीआई 750 III ट्रैक्टर में आयल इम्मरसेड ब्रेक और ड्राई डिस्क ब्रेक ऑप्शन में मिलते है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग दोनों ऑप्शन में मिलते है। 
  • ट्रैक्टर में पीटीओ की पावर 43.58 HP है जो की 540 रेटेड पर कार्य करता है इसी के साथ इस ट्रैक्टर में आपको रिवर्स पोटो भी मिलता है। 
  • ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की क्षमता 55 लीटर है जिससे आप                          
  • इसकी 2000 किलोग्राम वजन उठाने की हाइड्रोलिक क्षमता है और सोनालिका 750 का माइलेज हर क्षेत्र में किफायती है। 
  • ट्रैक्टर में कंपनी 2000 घंटे ये 2 साल की वार्रन्टी प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें: खेती, बागवानी कार्यों के लिए बेस्ट हैं ये 5 मिनी ट्रैक्टर, जानें- कीमत और फीचर्स

सोनालिका डीआई 750 III ट्रैक्टर की कीमत           

सोनालिका ट्रैक्टर 750 का मूल्य 2023 में 7.35-7.85 लाख (एक्स-शोरूम कीमत) रुपए है। ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है।

Similar Posts