श्रीराम सुपर 303: गेहूं की वो किस्म जिसे रोग छू भी नहीं सकते

By: tractorchoice
Published on: 31-Oct-2025
Shriram Super 303 Wheat

भारत में गेहूं किसानों की सबसे अहम फसल है। हर किसान चाहता है कि उसकी फसल न सिर्फ अच्छी उपज दे, बल्कि रोगों और मौसम की मार से भी सुरक्षित रहे। ऐसे में ‘श्रीराम सुपर 303’ गेहूं की उन्नत किस्म किसानों के लिए एक बेहतरीन समाधान बनकर उभरी है।

श्रीराम सुपर 303 किस्म के मुख्य फायदे एवं विशेषताएं

श्रीराम सुपर 303 किस्म के मुख्य फायदे एवं विशेषताएं निम्नलिखित हैं:-

1. उच्च उत्पादन क्षमता

‘श्रीराम सुपर 303’ एक रिसर्च-आधारित आधुनिक गेहूं किस्म है, जो अपनी बेहतरीन उपज के लिए जानी जाती है। प्रति हेक्टेयर 75–80 क्विंटल तक उत्पादन क्षमता, प्रति एकड़ लगभग 25–30 क्विंटल उपज संभव सही खेती तकनीक अपनाने पर यह किस्म किसानों को अधिक पैदावार और बेहतर आमदनी दोनों देती है।

ये भी पढ़ें: गेंहू की किस्म एचडी 2967 की बुवाई से लेकर कटाई तक की संक्षिप्त जानकारी

2. रोगों के प्रति मजबूत सुरक्षा

श्रीराम सुपर 303 किस्म की सबसे बड़ी खासियत है इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता। यह ब्राउन रस्ट, पत्ती के धब्बे और झुलसा जैसे प्रमुख रोगों से फसल को बचाती है। इससे किसानों को बार-बार दवाइयों का छिड़काव नहीं करना पड़ता, जिससे लागत घटती है और मुनाफा बढ़ता है।

3. हर मौसम और बुवाई के लिए उपयुक्त

‘श्रीराम सुपर 303’ को अगेती और पछेती दोनों तरह की बुवाई में लगाया जा सकता है। यह मध्यम अवधि की किस्म है, जो बुवाई के 125–130 दिनों में कटाई योग्य हो जाती है। इसके बालें 99 दिनों में निकल आती हैं, जिससे फसल का विकास संतुलित रहता है।

4. सुनहरे, ठोस और आकर्षक दाने

इस किस्म के दाने सुनहरे, चमकदार और ठोस होते हैं, जिनका वजन अच्छा होता है। इसलिए बाजार में इसका दाम भी बेहतर मिलता है। यह गेहूं आटा और मुलायम रोटियों के लिए बेहद उपयुक्त है, जिसकी वजह से उपभोक्ताओं में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: गेहूँ की वैज्ञानिक खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

5. तेज हवा और आंधी से सुरक्षित फसल

‘श्रीराम सुपर 303’ के पौधे लगभग 90–100 सेंटीमीटर ऊँचे और तनों में बेहद मजबूत होते हैं। इससे आंधी या तेज हवा चलने पर फसल के गिरने का खतरा बहुत कम रहता है। एक पौधे में 15–20 मजबूत कल्ले निकलते हैं, जो पैदावार को बढ़ाते हैं।

6. देशभर के किसानों के लिए उपयुक्त

यह किस्म भारत के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश में बड़ी सफलता से उगाई जा रही है।

इसकी सहनशीलता और मजबूत संरचना इसे अलग-अलग जलवायु में भी स्थिर उत्पादन देती है।

7. किसानों के लिए फायदेमंद निवेश

अगर आप ऐसी गेहूं की किस्म चाहते हैं, जो ज्यादा उपज, कम रोग, बेहतर दाना गुणवत्ता और आंधी-तूफान से सुरक्षा पाए तो ‘श्रीराम सुपर 303’ आपके लिए सबसे समझदारी भरा विकल्प साबित हो सकता है। सही समय पर बुवाई और उचित देखभाल के साथ यह किस्म किसानों को बेहतरीन उत्पादन और शानदार मुनाफा दिला सकती है।



प्रश्न: ‘श्रीराम सुपर 303’ गेहूं की किस्म किसके लिए प्रसिद्ध है ?

उत्तर: अधिक पैदावार के लिए

प्रश्न: ‘श्रीराम सुपर 303’ गेहूं की प्रति हेक्टेयर औसत उपज कितनी होती है ?

उत्तर: 75–80 क्विंटल

प्रश्न: यह किस्म किन प्रमुख रोगों से फसल की रक्षा करती है ?

उत्तर: ब्राउन रस्ट, पत्ती के धब्बे और झुलसा रोग

प्रश्न: ‘श्रीराम सुपर 303’ गेहूं की फसल बुवाई के कितने दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है ?

उत्तर: 125–130 दिन

प्रश्न: इस किस्म की बालें बुवाई के कितने दिनों में निकलती हैं ?

उत्तर: 99 दिन

Similar Posts