रबी फसलों की कटाई के लिए 2 दमदार मल्टीक्रॉप थ्रेसर की जानकारी

By: tractorchoice
Published on: 27-Feb-2025
Comparison of Swaraj P-550 and Jagatjit Multi-Crop Threshers for Indian Farmers.

रबी सीजन की फसलों की कटाई का समय आ चुका है। किसान खेत में खड़ी फसल की कटाई करने के लिए तैयारियों में लगे हुए हैं। 

फसल कटाई के समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण कृषि उपकरण थ्रेशर ही होता है। यह बहुत सारे कृषि यंत्रों में से एक फसल कटाई करने वाला कृषि उपकरण है। 

आइए जानते हैं, स्वराज P-550 मल्टीक्रॉप थ्रेसर और जगतजीत मल्टीक्रॉप थ्रेशर के बारे में। 

स्वराज P-550 मल्टीक्रॉप थ्रेसर

भारतीय किसान कई कंपनियों के थ्रेशर का इस्तेमाल करते हैं। इनमें सबसे पहले स्वराज P-550 मल्टीक्रॉप थ्रेशर का नाम आता है। 

आइए जानते हैं इसकी उन खूबियों के बारे में जिनकी वजह से काफी बड़े पैमाने पर किसान स्वराज के इस मल्टीक्रॉप थ्रेशर को काफी पसंद करते हैं। 

स्वराज P-550 मल्टीक्रॉप थ्रेसर 40 HP का थ्रेसर है, जो कि कम ईंधन खपत में शानदार कटाई करता है। 

ये भी पढ़ें: स्वराज कंपनी ने लॉन्च किया स्वराज 8200 व्हील हार्वेस्टर, किसानों को होगा अब ज्यादा फायदा

स्वराज P-550 मल्टीक्रॉप थ्रेसर की कटाई क्षमता 

  • गेहूं की कटाई क्षमता 1.2 टन है। 
  • चने की कटाई क्षमता 1.5 टन है। 
  • सोयाबीन की कटाई क्षमता 1.2 टन है। 
  • दलहन की कटाई क्षमता 1.2 टन है। 
  • स्वराज कंपनी के इस मल्टीक्रॉप थ्रेसर का सिलेंडर रास्प बार टाइप है। 
  • स्वराज P-550 मल्टीक्रॉप थ्रेसर के ड्रम की लंबाई 805mm, व्यास 650 mm है। 
  • स्वराज P-550 मल्टीक्रॉप थ्रेसर की कीमत 4,50,000 रुपये के बीच तय की गई है। 

जगतजीत मल्टी क्रॉप थ्रेसर

भारतीय कृषि उपकरण बाजार में जगतजीत एक प्रतिष्ठित ब्रांड है। जगतजीत कंपनी किसानों के लिए किफायती कीमत पर मल्टी क्रॉप थ्रेसर तैयार करने वाली शानदार कंपनी है। आइए जानते हैं,  40 HP में आने वाले जगतजीत मल्टी क्रॉप थ्रेसर के बारे में। 

  • जगतजीत मल्टी क्रॉप थ्रेसर में आपको 190 कटिंग ब्लेड दिए गए हैं, जो इसकी कार्यकुशलता को अच्छा बनाते हैं। 
  • जगतजीत मल्टी क्रॉप थ्रेसर कटाई के दौरान अनाज का कम से कम नुकसान करता है। 
  • जगतजीत मल्टी क्रॉप थ्रेसर में दमदार स्टेनलेस स्टील डिस्क लगी हुई हैं, जो ज्यादा समय तक बिना रुके कटाई करने में सहयोग करती हैं। 
  • जगतजीत मल्टी क्रॉप थ्रेसर की ब्लेड काफी आसानी से एडजस्ट की जा सकती हैं। 
  • जगतजीत मल्टी क्रॉप थ्रेसर की भारतीय बाजार में कीमत 1,50,000 रुपये से शुरू होती है, जो कि किसानों के बजट के हिसाब से तय की गई है।  
ये भी पढ़ें: थ्रेसर मशीन (Thresher machine) पर मिल रही एक लाख रुपए की सब्सीडी ऐसे करें आवदेन

निष्कर्ष -

उपरोक्त में बताए गए 2 प्रमुख मल्टीक्रॉप थ्रेसर काफी किफायती कीमत पर बाजर में उपलब्ध हैं। किसान इनका निजी कृषि कार्य या व्यापारिक कृषि कार्यों के लिए उपयोग कर सकते हैं।  

Similar Posts