जायद सीजन की फसलें: सूरजमुखी, गेंदा और मूंग की खेती से पाएं ज्यादा मुनाफा

By: tractorchoice
Published on: 07-Mar-2025
जायद सीजन की फसलें: सूरजमुखी, गेंदा और मूंग की खेती से पाएं ज्यादा मुनाफा Image

रबी सीजन की फसलों की कटाई के लिए किसानों ने तैयारियाँ शुरू करदी हैं। आज हम आपको ऐसी कुछ फसलों के बारे में बताएंगे, जिनको जायद सीजन में उगाकर किसान काफी अच्छी उपज और मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। 

जायद सीजन में उगाई जाने वाली फसलें 

सूरजमुखी 

सूरजमुखी की खेती करना किसानों के लिए काफी फायदे का सौदा साबित होगा। क्योंकि, इसकी खेती करने से किसानों को सूरजमुखी का मन मोहक फूल मिलता है। 

सूरजमुखी आकर्षक दिखने के साथ सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। दुनियाभर के अलग अलग हिस्सों में उगाए जाने वाले इस सूरजमुखी का मुख सूर्य की तरफ होता है। 

इसलिए इस फूल को सूर्यमुखी के नाम से भी कहा जाता है। सूरजमुखी का वानस्पतिक नाम हेलियनथस एनस है। सूरजमुखी की सम्पूर्ण जानकारी के लिए आप ट्रैक्टरचॉइस के इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

गेंदा 

भारत के अंदर गेंदा की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। गेंदा काफी ज्यादा मांग में रहता है। इसका उपयोग डेकोरेशन के तौर पर काफी ज्यादा किया जाता है। 

गेंदा काफी आकर्षक और बेहद सुंदर फूल है। अपनी इन्हीं खूबियों की वजह से बाजार में इसकी निरंतर मांग बनी रहती है। गेंदा की खेती से जुडी सम्पूर्ण जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर चॉइस के इस लेख पर जा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: इस राज्य में गेंदा के फूल की खेती पर मोटा अनुदान दिया जा रहा है

मूंग 

भारत के अंदर कई तरह की दलहन फसलें उगाई जाती हैं, इन्हीं में से एक मूंग की फसल है। भारत के कई हिस्सों में मूंग की फसल को काफी बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। 

मूंग की खेती करना काफी लाभप्रद साबित होता है। मूंग की खेती करना किसानों के लिए जायद सीजन में उगाई जाने वाली फसलों में अच्छा विकल्प है। मूंग की खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी के लिए आप ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख पर जा सकते हैं।   

निष्कर्ष -

उपरोक्त में बताई गई फसलों की जायद के सीजन में खेती करने से किसानों को काफी ज्यादा लाभ मिलेगा। किसान भाई अपने क्षेत्र की जलवायु और मृदा को ध्यान में रखकर किसी एक फसल का चयन कर सकते हैं।   

Similar Posts