किसान पारंपरिक फसलों से तो सालों साल से मुनाफा कमा कर रहे हैं, लेकिन अब कुछ ऐसी फसलें किसान उगा रहे हैं जो मार्केट में डिमांड में रहती हैं। जी हां, मार्केट में डिमांड में रहने वाली एक फसल मूंगफली की है।
आज के समय में पारंपरिक फसलों की तुलना में मूंगफली की खेती किसानों के लिए एक लाभदायक ऑप्शन बनती जा रही है।
कम लागत और अच्छी बाजार मांग के कारण किसान इस तिलहनी फसल से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आज हम जानेंगे मूंगफली की खेती कैसे करें और कैसे इस फसल का उत्पादन कर किसान मालामाल बन सकते हैं।
मूंगफली की खेती के लिए गर्म और नम जलवायु को सबसे अच्छा और खास माना जाता है। मूंगफली की फसल के लिए 20°C से 30°C का तापमान सबसे अच्छा माना जाता है।
खेती के लिए मिट्टी का सवाल है, तो बलुई दोमट या हल्की दोमट मिट्टी, जिसमें जल निकासी की शानदार व्यवस्था हो वह सबसे अच्छी होती है।
खेत की अच्छी तैयारी मूंगफली की अच्छी फसल के लिए बहुत जरूरी होती है। इसके लिए, खेत की गहरी जुताई करके मिट्टी को भुरभुरा बनाएं फिर जुताई के बाद पाटा चलाकर खेत को समतल कर लें ताकि सिंचाई का पानी समान रूप से फैल सके। साथ ही बुवाई से पहले प्रति एकड़ 4-5 टन गोबर की खाद डालना अच्छा होगा।
ये भी पढ़े: टॉप 5 वर्षाकालीन मुनाफादायक फसलों की जानकारी
मूंगफली की कम समयावधि में पकने वाली और गुच्छेदार किस्में गर्मी में खेती के लिए सबसे अनुकूल मानी जाती हैं। हमेशा इसकी बुवाई से पहले बीजों का उपचार करें, ताकि फसल को रोगों और कीटों से बचाया जा सके।
मूंगफली की फसल की सबसे बड़ी खासियत यह होती है, कि इसकी खेती के लिए काफी ज्यादा मात्रा में पानी की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
लेकिन, खूंटियां बनते समय (जब फलियां बनने लगती हैं) और फलियां भरते समय सिंचाई करना जरूरी होता है। खरपतवार नियंत्रण के लिए फसल की बुवाई के 15-20 दिन बाद हाथ से निराई करें।
खाद के लिए प्रति एकड़ 20-30 किलोग्राम नाइट्रोजन, 40-50 किलोग्राम फॉस्फोरस और 30-40 किलोग्राम पोटाश का यूज कर सकते हैं।
यह कैलकुलेशन हम एक आंकलन के रूप में समझा रहे हैं, क्योंकि मुनाफा फसल का हमेशा कम ज्यादा हो सकता है।
मान लीजिए कि किसान को प्रति एकड़ 12 क्विंटल की औसत पैदावार मिलती है और वह उसे ₹6,000 प्रति क्विंटल के औसत भाव पर बेचता है।
कैलकुलेशन के अनुसार, एक किसान एक एकड़ में मूंगफली की खेती करके एक सीजन में लगभग ₹57,000 तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकता है। अगर कोई किसान दो फसलें (खरीफ और जायद) मूंगफली की कर लेता है, तो फिर यह मुनाफा दोगुना भी हो सकता है। कुछ किसान तो प्रति एकड़ ₹30,000 से लेकर ₹50,000 तक की कमाई कर रहे हैं।
नोट-खबर केवल जानकारी के लिए है, खेती कैसे करनी है और करनी है कि नहीं ये किसान के ऊपर निर्भर करती है।
प्रश्न : मूंगफली की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मौसम कौन सा है ?
उत्तर : मूंगफली की खेती खरीफ सीजन में, जून से जुलाई के बीच, मानसून की शुरुआत के साथ की जाती है।
प्रश्न : मूंगफली की औसत उपज प्रति हेक्टेयर कितनी होती है ?
उत्तर : औसतन 1,500 से 2,500 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर उपज मिल सकती है, जो खेती के तरीके और देखभाल पर निर्भर करती है।
प्रश्न : मूंगफली की खेती में अनुमानित लागत कितनी आती है ?
उत्तर : 1 हेक्टेयर खेती में लगभग ₹40,000 से ₹70,000 तक की लागत आती है।
प्रश्न : मूंगफली का थोक भाव मार्केट में कितना मिलता है ?
उत्तर : भाव गुणवत्ता और मांग पर निर्भर करते हुए ₹90 से ₹120 प्रति किलोग्राम तक मिल सकता है।
प्रश्न : मूंगफली की खेती से किसान कितना मुनाफा कमा सकते हैं ?
उत्तर : मूंगफली की खेती से औसतन किसान ₹95,000 से ₹2.3 लाख प्रति हेक्टेयर तक शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं।