भारत में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर: कम खर्च में खेती के लिए बेहतरीन विकल्प

By: tractorchoice
Published on: 27-Mar-2025
Green electric tractor charging in a workshop

किसान अब बढ़ती डीजल कीमतों की मार से बचने के लिए अब इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है। इसी कड़ी में कई कंपनियां ई–ट्रैक्टर के निर्माण पर विशेष बल दे रही हैं। 

बाजार में कई कंपनियों के ई–ट्रैक्टर आजकल उपलब्ध हैं। इसी बीच छोटे व सीमांत किसानों के लिए सीएसआईआर (CSIR) संस्थान ने देश का पहला ई–ट्रैक्टर बनाया है।  

खबरों के मुताबिक, यह ट्रैक्टर काफी किफायती बताया जा रहा है। यह दावा किया जा रहा है, कि इस ट्रैक्टर को 4 घंटे चलाने पर महज 140 रुपए का खर्च आएगा। अगर ऐसा है, तो यह किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

महिलाएं भी इस ट्रैक्टर को बड़ी आसानी से चला सकती हैं ?

सीएसआईआर–हिमालय जैव संपदा प्रौद्याेगिकी संस्थान, पालनपुर में सीएसआईआर सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, दुर्गापुर की तरफ से विकसित किए गए ई–ट्रैक्टर (E-Tractor) सीएसआईआर प्राइमा व ई–टिलर (E-Tiller) को पहली बार किसानों के सामने प्रस्तुत किया गया है। 

यह ट्रैक्टर किसानों को विभिन्न प्रकार से लाभ पहुंचाएगा। खास बात यह है, कि इस ट्रैक्टर का डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है। इसको महिलाएं भी काफी आसानी से चला सकती हैं। 

महिलाओं को ट्रैक्टर चलाने में किसी समस्या का सामना ना करना पड़े इसके लिए ट्रैक्टर के गियर और स्टीयरिंग में ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जिससे इसका संचालन काफी ज्यादा आसान हो जाता है। 

ये भी पढ़ें: मैसी फर्ग्यूसन 9500 ई ट्रैक्टर (Massey Ferguson 9500E Tractor) के बारे में सम्पूर्ण विवरण

किसानों को डीजल की मार से राहत 

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 1 बार चार्ज होने के पश्चात साढ़े चार घंटे तक खेत में जुताई कर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं इस ट्रैक्टर की मदद से आप सड़क पर डेढ़ टन भार को छह घंटे तक खींच सकते हैं। इसमें भी डीजल की तुलना में कम खर्च आता है। 

ऐसा कहा जा रहा है, कि अगर कोई ट्रैक्टर छह घंटे तक डेढ़ टन भार को खींचता है तो इसमें कई लीटर प्रति घंटा डीजल लगता है। 

लेकिन, इस ट्रैक्टर को चार घंटे चलाने पर केवल 140 रुपए का खर्च आता है। साथ ही, इसको छह घंटे चलाने पर 210 रुपए का खर्च आएगा। 

इस प्रकार आप ई–ट्रैक्टर के उपयोग से चार साल में डीजल पर होने वाले खर्च में 67% फीसदी की कटौती कर सकते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक ड्राइव होने से इसके रखरखाव का खर्च भी काफी कम होने की बात कही जा रही है। 

बाजार में इन ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर उपलब्ध हैं ?

अगर भारतीय बाजार की बात की जाए तो यहां बहुत सारी कंपनियों के इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बाजार में आ चुके हैं, जो आपके डीजल की खपत को कम करने में सक्षम हैं। इन कंपनियों में सोनालीका, सेलस्टियल, एचएवी सहित अन्य इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मॉडल के टॉप ब्रांड्स आते हैं। 

अगर हम इन सब में अधिक लोकप्रिय ट्रैक्टर की बात करें तो सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है, जो छोटे किसानों के लिए बेहद अच्छा है। 

इसके अलावा बाकी लोकप्रिय मॉडलों में एचएवी 55 s1+, एचएवी 50 s1+ और सेलेस्टियल 55 एचपी भी किसानों के लिए शानदार विकल्प हैं। 

निष्कर्ष -

किसान साथियों, उपरोक्त में बताए गए सरकारी संस्थान द्वारा निर्मित इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से किसानों को कम खर्च में अपने कृषि कार्यों को करने का मौका मिलेगा।   

Similar Posts