महिंद्रा ने साझा की जनवरी 2025 की ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट

By: tractorchoice
Published on: 06-Feb-2025
महिंद्रा ने साझा की जनवरी 2025 की ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट  Image

कृषि क्षेत्र में ट्रैक्टर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण कृषि यंत्र है। खेती किसानी की सबसे ज्यादा उपयोग ट्रैक्टर्स का किया जाता है। 

ट्रैक्टर के माध्यम से खेती से जुड़े छोटे से लेकर बड़े आसान से लेकर कठिन कार्य बड़ी ही सहजता से पूरे किए जाते हैं।

जुताई से लेकर कटाई तक कृषि यंत्रों का संचालन ट्रैक्टर की मदद से ही खेत में किया जाता है। ट्रैक्टरचॉइसके इस लेख में आज हम आपको महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टर की जनवरी माह की सेल्स रिपोर्ट जारी करने वाले हैं। 

महिंद्रा की घरेलू बिक्री में बढ़ोतरी 

भारत के अंदर घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 26,305 यूनिट थी, जो जनवरी 2024 में 22,972 यूनिट थी। 

महिंद्रा कंपनी द्वारा घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 15% प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जनवरी 2025 में महिंद्रा कंपनी ने निर्यात सहित कुल 27,557 ट्रैक्टर्स की बिक्री की है। 

हीं, अगर हम पिछले वर्ष की बात करें तो 23,948 यूनिट्स की बिक्री की गई थी। महिंद्रा कंपनी ने इस माह 1252 यूनिट्स की बिक्री की है। 

जनवरी 2024 में 976 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यह निर्यात में 28% प्रतिशत के उछाल को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: सॉलिस 3016 एसएन ट्रैक्टर बागवानी का बादशाह

वार्षिक आधार पर बिक्री में वृद्धि 

महिंद्रा कंपनी द्वारा साझा की गई जनवरी 2025 में अपनी साल-दर-साल (वाईटीडी) ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट के अनुरूप 2025 में घरेलू बिक्री 10% प्रतिशत उछाल आया है। जानकारी के लिए बतादें, कि 2024 में 320129 यूनिट्स के मुकाबले 350632 यूनिट्स की बिक्री हुई है। 

साथ ही, महिंद्रा कंपनी के निर्यात बाजार में 28% प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। जनवरी 2025 में कंपनी की निर्यात बिक्री 13548 यूनिट तक पहुंच गई, जो जनवरी 2024 में 10561 यूनिट थी। 

जनवरी 2025 में महिंद्रा ने 364180 यूनिट की बिक्री की, जो बीते वर्ष इसी माह में बेची गई 330690 यूनिट से 10% प्रतिशत अधिक है। 

हेमंत सिक्का ने निर्यात प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की  

महिंद्रा की शानदार बिक्री होने पर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि "हमने जनवरी 2025 के दौरान घरेलू बाजार में 26305 ट्रैक्टर बेचे हैं, 

जो पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। सामान्य से ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून और प्रमुख जलाशयों में उच्च जल भंडारण स्तर के कारण बेहतर मिट्टी की नमी के स्तर ने रबी की बुवाई बढ़ाने में सहायता की है। 

विभिन्न ग्रामीण योजनाओं पर निरंतर सरकारी समर्थन, कृषि सब्सिडी पर सरकारी समर्थन और आगामी केंद्रीय बजट में उच्च बजट आवंटन की उम्मीदें आगे चलकर ट्रैक्टर की मांग को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक हैं। 

निर्यात बाजार में, हमने 1252 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल के मुकाबले में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।" 

ये भी पढ़ें: महिंद्रा का यह ट्रैक्टर कम ईंधन खपत में करेगा दोगुना काम

निष्कर्ष -

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने इस जनवरी 2025 में काफी अच्छे उछाल के साथ ट्रैक्टर्स की बिक्री की है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स की घरेलू और निर्यात दोनों प्रकार की बिक्री में वृद्धि दर्ज हुई है। 

Similar Posts