गेंदा की इस नई किस्म से कम लागत में मिलेगा अधिक मुनाफा

By: tractorchoice
Published on: 10-Apr-2025
Hand holding Rupee symbol near blooming marigold flowers

भारत एक कृषि समृद्ध देश है। यहाँ विभिन्न प्रकार के अनाज, दलहन, तिलहन, जड़ी-बूटी, फल और फूलों की खेती की जाती है। गेंदा फूल की नई किस्म ‘अर्का भानू’ किसानों के लिए एक वरदान सिद्ध हो रही है। 

पश्चिम चंपारण के किसान गेंदा फूल की नई किस्म ‘आर्का भानू’ की खेती से शानदार मुनाफा अर्जित कर रहे हैं। बेंगलुरु से आए गेंदा के रिसर्च बीज ने खेती की दिशा को नया रुख दे दिया है। 

गेंदा की यह किस्म कम समयावधि में अधिक उपज, उच्च कीमत और बीज व्यवसाय ने कृषकों की आमदनी में इजाफा किया है। 

चलिए ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख में जानते हैं, गेंदा के फूल की इस नई किस्म ‘आर्का भानू’ की खेती से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।    

गेंदा की इस ‘आर्का भानू’ किस्म के फूल की बढ़ती लोकप्रियता 

वर्तमान में किसानों के लिए गेंदा के फूल की खेती आमदनी का बेहतरीन जरिया बनती जा रही है। विशेषकर पश्चिम चंपारण के किसानों ने उन्नत तकनीक और नवीन किस्मों के बीज का उपयोग कर गेंदा की खेती से शानदार मुनाफा अर्जित करना शुरू कर दिया है। 

बेंगलुरु द्वारा गेंदा के नवीन शोधित बीजों से उगाया गया हल्के पीले रंग का गेंदा बाजार में लोकप्रियता हांसिल कर रहा है।

गेंदा की खेती से कम समय में बेहतर उत्पादन और मुनाफा मिल रहा है। आगामी समय में यह किस्में पूरे बिहार में फूल की खेती की तस्वीर बदल सकती है। 

बेंगलुरु के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित गेंदा के बीज की कीमत 

भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित गेंदा की नई किस्म ‘आर्का भानू’ बिहार की जलवायु के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल मानी जा रही है। 

गेंदा की नई किस्म ‘आर्का भानू’ की सबसे खास बात यह है, कि इसके बीज की कीमत 1 लाख रुपए प्रति किलो है, जो इसको सबसे हटकर और मूल्यवान बनाता है।

ये भी पढ़ें: इस राज्य में गेंदा के फूल की खेती पर मोटा अनुदान दिया जा रहा है

गेंदा के नए किस्म के बीज परीक्षण से बेहतर नतीजा 

पूर्वी चंपारण के कृषि विज्ञान केंद्र ने सर्वप्रथम इस बीज को ट्रायल के तौर पर मंगवाकर खेती शुरू की है। पिपरकोठी स्थित पंडित दीनदयाल हॉर्टिकल्चर कॉलेज में दो कट्ठे में ट्रायल खेती की गई, वहीं पड़ौलिया गांव के किसान और भूतपूर्व सैनिक राजेश कुमार ने 6 कट्ठे में इसको लगाया है। इसका नतीजा उम्मीद से भी ज्यादा अच्छा रहा है। 

फूल का उत्पादन काफी शानदार रहा और बाजार में इसकी बिक्री भी चालू हो गई है। आर्का भानू प्रजाति आने से स्थानीय स्तर पर ही बीज तैयार किया जाएगा। इससे खेती की लागत में गिरावट और मुनाफा में वृद्धि होगी। 

गेंदा की बाजार में मांग और कीमत

गेंदा की इस नई किस्म का हल्का पीला रंग लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है, जिससे बाजार में इसकी मांग तेजी से बढ़ी है। यह फूल जनवरी और फरवरी में बाजार में उतर चुका है और इसकी कीमत भी सामान्य गेंदा से ज्यादा मिल रही है। 

किसान वर्तमान में फूल ही नहीं, बल्कि बीज भी तैयार कर बाजार में बेच सकते हैं। यानी उत्पादन के साथ-साथ बीज व्यवसाय में भी किसानों को कमाई का नया रास्ता मिल गया है। 

ये भी पढ़ें: इस फूल की खेती करने पर मिलेगा किसानों को तगड़ा मुनाफा जानें कैसे?

निष्कर्ष - 

किसान भाइयों बेंगलुरु वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई गेंदा की नई किस्म ‘आर्का भानू’ आपको कम लागत में अच्छा-खासा मुनाफा हांसिल कर सकते हैं। 

गेंदा की इस ‘आर्का भानू’ किस्म की बाजार में अच्छी खासी मांग होने की वजह से इसकी कीमत भी काफी अच्छी मिल रही है।   

Similar Posts