गाय की 5 अनोखी और अद्भुत नस्लें

By: tractorchoice
Published on: 10-Feb-2025
गाय की 5 अनोखी और अद्भुत नस्लें Image

गाय काफी पुराने समय से विश्वभर में दुग्ध उत्पादन का प्रमुख स्त्रोत रही है। भारत के अंदर बड़े पैमाने पर गाय का पालन किया जाता है। गाय की भी बहुत सारी अद्भुत और अनोखी नस्लें होती हैं। 

आज हम आपको ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख में कुछ अद्भुत गाय की नस्लों के बारे में बताएंगे। गाय की यह नस्लें अपनी अद्भुत बनावट, रंग, सींगों से लेकर दुग्ध उत्पादन क्षमता के लिए जानी जाती है। 

गाय की 5 नस्लें

1. बेल्जियन ब्लू 

बेल्जियन ब्लू गाय को "सुपर काऊ" के नाम से भी जाना जाता है। इस गाय की मांसपेशियां इतनी बड़ी और मजबूत होती हैं, कि यह देखने में एक बॉडीबिल्डर की तरह लगती है। 

यह एक जेनेटिक म्यूटेशन (डबल मसलिंग) की वजह से होती है। यह गाय यूरोप और अमेरिका में काफी ज्यादा मशहूर है। 

2. ब्राह्मण गाय 

भारत की बड़े कूबड़ और ढीली त्वचा वाली ब्राह्मण गाय सिर्फ देश ही नहीं विदेशों तक मशहूर है। यह गाय उष्ण जलवायु के प्रति भी काफी सहनशील होती है। 

यह गर्म, आर्द्र और कठिन परिस्थितियों में भी बड़ी सहजता से जीवित रह सकती हैं। यही वजह है, कि इसका पालन अमेरिका, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी किया जाता है। 

ये भी पढ़ें: भारत की टॉप 10 गाय की नस्लें

3. हाइलैंड काउ (Highland Cow)

हाइलैंड काउ का मूल स्थान स्कॉटलैंड की खूबसूरत वादियां हैं। यह अन्य दुग्ध उत्पादक गायों की तुलना में औसतन प्रति दिन लगभग 2 गैलन तक दूध दे सकती हैं। 

इनकी सबसे बड़ी खूबी इनका मोटा और घुंघराले बालों वाला कोट है, जो इनको शर्दियों से बचाता है। हाइलैंड गायें बहुत ही ज्यादा आकर्षक और सुंदर लगती हैं। इनके कोट का रंग लाल, काला, सफेद या ग्रे रंग का हो सकता है। 

4. मिनिएचर जेबू

विश्वभर में मिनिएचर जेबू सबसे छोटी नस्ल की गायों में से एक है। यह मुख्य रूप से भारत और श्रीलंका में ज्यादा पाई जाती हैं। मिनिएचर जेबू नस्ल की ऊंचाई केवल 3 से 3.5 फीट तक होती है। 

यह गायें काफी ज्यादा आकर्षक होती हैं। मिनिएचर जेबू गाय गर्म और सूखे क्षेत्रों में भी आसानी से जीवित रह सकती हैं। विश्वभर में इसको पालतू जानवर के तौर पर जाना जाता है। 

ये भी पढ़ें: वेचुर गाय: सबसे छोटी नस्ल की गाय के बारे में जानकारी

5. अंकोले वातूसी

अंकोले वातूसी गाय अपने लंबे और मजबूत सींगों की वजह से काफी प्रसिद्ध है। अंकोले वातूसी गाय के सींग की लंबाई 8 फीट तक हो सकती है। 

यह गाय अफ्रीका की शान मानी जाती है और इसके सींग ना केवल रक्षा के काम में आते हैं, बल्कि ये गाय के शरीर को शीतल रखने में भी सहयोग करते हैं। 

अफ्रीका के गर्म क्षेत्रों में यह खूबी बेहद फायदेमंद सिद्ध होती है। इन गायों को "कैटल ऑफ किंग्स" के नाम से भी जाना जाता है।

निष्कर्ष - 

उपरोक्त में बताई गई गाय की 5 नस्लें अपने आकार और बनावट की वजह से दिखने में बेहद आकर्षक और सुंदर हैं।

Similar Posts