पूसा मेले में बीज ना खरीद पाने वाले किसान अब ऑनलाइन भी खरीद कर सकते हैं

By: tractorchoice
Published on: 12-Mar-2025
Entrance of Pusa Krishi Vigyan Mela 2025 with visitors walking on a red carpet towards the main exhibition hall

पूसा के बीजों की बढ़ती मांग इस बात का संकेत है, कि किसान अब उन्नत कृषि तकनीकों को अपना रहे हैं। बासमती और नॉन-बासमती दोनों ही तरह की किस्मों को लेकर कृषकों में उत्साह देखने को मिलता है। 

यदि आप भी धान की खेती करने जा रहे हैं, तो अच्छी गुणवत्ता के बीज वक्त रहते ऑनलाइन बुक करें और अपनी फसल को ज्यादा उत्पादक बनाएं। 

रबी सीजन की कटाई के बाद धान की तैयारी शुरू 

किसानों ने धान की खेती की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। ऐसी स्थिति में उत्तम गुणवत्ता वाले बीजों की मांग काफी बढ़ गई है। साथ ही, किसान कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान केंद्रों से बेहतरीन गुणवत्ता के बीजों के लिए संपर्क कर रहे हैं।

विशेष रूप से भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा के बीज केंद्रों पर जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। बीते दिनों किसान मेले के दौरान 1.82 करोड़ रुपये के धान बीजों की बिक्री दर्ज की गई। 

इसके अतिरिक्त ऑनलाइन माध्यम से भी बड़ी तादात में किसानों ने बीजों की खरीदारी की है। 

बासमती धान की सर्वाधिक मांग वाली किस्में 

IARI पूसा में बासमती धान की कुछ प्रमुख किस्मों की शानदार मांग देखी गई है। डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, किसान मेले के दौरान निम्नलिखित बासमती किस्मों को किसानों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। 

  • पूसा बासमती 1509/ Pusa Basmati 1509
  • पूसा बासमती 1121/ Pusa Basmati 1121
  • पूसा बासमती 1718/ Pusa Basmati 1718
  • पूसा बासमती 1847/ Pusa Basmati 1847
  • पूसा बासमती 1985/ Pusa Basmati 1985
  • पूसा बासमती 1979/ Pusa Basmati 1979

हरियाणा के सिरसा और फतेहाबाद जिलों के किसानों ने पूसा बासमती 1401/ Pusa Basmati 1401 की अधिक खरीदारी की है। 

नॉन-बासमती धान की इन किस्मों की रिकॉर्ड बिक्री 

बासमती के अलावा नॉन-बासमती धान की कुछ किस्में भी काफी लोकप्रिय रही हैं। बासमती की इन किस्मों की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की गई है। 

  • पूसा 2090 (Pusa 2090)
  • पूसा 1824 (Pusa 1824)

किसान खासतौर पर अगेती यानी जल्दी पकने वाली किस्मों की तलाश में थे, जिससे उनको कम समय में ज्यादा उपज हांसिल हो सके। 

ये भी पढ़े: बासमती धान की सीधी बुवाई और उन्नत किस्मों से संबंधित आवश्यक जानकारी के बारे में जाने

किसानों को पूसा के बीज क्यों पसंद हैं ?

पूसा द्वारा विकसित धान की किस्में ज्यादा पैदावार, कम पानी की जरूरत और कीट प्रतिरोधक क्षमता के लिए जानी जाती हैं। 

यही वजह है, कि हर वर्ष देशभर के किसान इन बीजों को प्राथमिकता प्रदान करते हैं। इस वर्ष भी किसानों ने बेहतर उत्पादन और उच्च गुणवत्ता वाले चावल के लिए पूसा की उन्नत किस्मों का चयन किया है। 

आप ऑनलाइन माध्यम से भी बीज खरीद सकते हैं 

अगर कोई किसान मेले में नहीं पहुंच पाया, तो वह अब भी पूसा की आधिकारिक वेबसाइट pusabeej.iari.res.in पर जाकर बीजों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकता है। 

किसानों के लिए बीजों की होम डिलीवरी का विकल्प भी उपलब्ध है। लेकिन, इसके लिए किसानों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन खरीदारी से किसान सीधे प्रामाणिक और उच्च गुणवत्ता वाले बीज प्राप्त कर सकते हैं। 

निष्कर्ष -

बीजों की ऑनलाइन बुकिंग कर किसानों को समुचित कीमतों पर पूसा से मिलेंगे उन्नत किस्मों के बीज। 

Similar Posts