भारत में तैयार की गई गुलाब की किस्मों की जानकारी

By: tractorchoice
Published on: 21-May-2025
भारत में तैयार की गई गुलाब की किस्मों की जानकारी

भारत में विभिन्न प्रकार की फसलों की खेती की जाती है। देश की आधी से ज्यादा जनसंख्या प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है। 

भारत में विभिन्न प्रकार की फसलों, सब्जियों, जड़ी बूटियों और फूलों का उत्पादन किया जाता है। ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख में आज हम बात करेंगे फूलों की खेती के बारे में। 

साथियों, आजकल फूलों का इस्तेमाल ना केवल सजावट में बल्कि दवाई और कॉस्मेटिक चीजों को बनाने में भी किया जाता है। 

इस वजह से फूल की खेती किसानों के लिए एक मोटी आय अर्जित करने का जरिया विकल्प बनकर उभर रही है। इस लेख में आज हम जानेंगे कि किसान फूल की कौन-सी किस्मों की खेती कर आमदनी में मोटा इजाफा कर सकते हैं। 

गुलाब के फूल की खेती 

किसान साथियों, जैसा कि हम सब जानते हैं, कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां अधिकांश किसान पारंपरिक फसलों पर निर्भर हैं। 

लेकिन बदलते समय के साथ अब बहुत सारे किसान पारंपरिक खेती से हटकर नकदी फसलों की खेती में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खासकर गुलाब की खेती आजकल काफी तेजी से किसानों के बीच लोकप्रिय हो रही है। 

गुलाब एक बेहद सुंदर, मनमोहक और खुशबूदार फूल है। गुलाब के फूल की खेती के जरिए किसान लाखों रुपये की कमाई भी कर रहे हैं। 

किसान भाई अगर कृषि विशेषज्ञों के दिशा निर्देश में सही तकनीक और रणनीति को अपनाते हैं, तो गुलाब की खेती एक छोटे किसान के जीवन को भी आर्थिक तौर पर पूर्णतय बदल सकती है। 

ये भी पढ़ें: इस फूल की खेती करने पर मिलेगा किसानों को तगड़ा मुनाफा जानें कैसे?

भारत द्वारा तैयार की गई प्रमुख गुलाब की किस्में

भारतीय कृषि वैज्ञानिक निरंतर कृषि में नवीन खोज और शोध करते रहते हैं। भारतीय कृषि वैज्ञानिकों का उद्देश्य किसानों की लागत, जल की खपत और पर्यावरणीय समस्याओं को कम करना होता है। 

साथ ही, कृषि वैज्ञानिक कम लागत और समय में अच्छी उपज और मुनाफा देने वाली किस्मों को विकसित करते हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से कृषि वैज्ञानिक द्वारा भारत में गुलाब की भी कुछ प्रमुख किस्मों को तैयार किया है, जो निम्नलिखित हैं :-  

गुलाब की जवाहर किस्म 

जवाहर किस्म को इसकी लंबी डंडियों और बड़े फूलों के लिए जाना जाता है। यह मुख्य रूप से सजावटी उपयोग और निर्यात के लिए उपयुक्त है। 

गुलाब की रानी साहिबा किस्म  

यह किस्म सुंदर गहरे गुलाबी रंग की होती है और इसकी मांग सजावट के बाजार में काफी अधिक है। 

गुलाब की पूसा बहार किस्म  

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा द्वारा विकसित यह किस्म तेज़ी से बढ़ती है और इसकी पैदावार अच्छी होती है। 

गुलाब की अरुणिमा किस्म   

गुलाब की अरुणिमा किस्म गहरे लाल रंग वाली होती है। गुलाब की अरुणिमा किस्म को शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में खूब पसंद किया जाता है। 

ये भी पढ़ें: गेंदा की इस नई किस्म से कम लागत में मिलेगा अधिक मुनाफा

गुलाब की नेहरू गुलाब किस्म  

नेहरू गुलाब किस्म लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने के लिए जानी जाती है, जिससे इसकी शेल्फ लाइफ बेहतर होती है। 

गुलाब की भूषण किस्म 

गुलाब की भूषण किस्म रोग प्रतिरोधी है और यह कम देखभाल में शानदार उपज प्रदान करती है, जिससे यह छोटे किसानों के लिए लाभकारी विकल्प है। 



प्रश्न: भारत में विकसित गुलाब की प्रमुख उन्नत किस्में कौनसी हैं ?

उत्तर: भारत में विकसित गुलाब की प्रमुख उन्नत किस्मों में जवाहर, रानी साहिबा, पूसा बहार, अरुणिमा, नेहरू गुलाब और भूषण किस्म शामिल हैं। 

प्रश्न: भारत के किन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर गुलाब की खेती की जाती है ?

उत्तर: भारत के अंदर राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में काफी बड़े पैमाने पर गुलाब की खेती की जाती है।

प्रश्न: गुलाब की किस किस्म की मांग शादी-ब्याह जैसे आयोजन में होती है। 

उत्तर: गुलाब की अरुणिमा किस्म की शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में काफी मांग होती है।

Similar Posts